छत्तीसगढ़

प्रभारी कलेक्टर श्री ध्रुव ने ओरछा स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

प्रभारी कलेक्टर श्री ध्रुव ने ओरछा स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण
भर्ती मरीजों से ली स्वास्थ्य व सुविधाओं की जानकारी
नारायणपुर, 14 दिसम्बर 2022-जिले के प्रभारी कलेक्टर
 श्री देवेश कुमार ध्रुव ने आज अपने ओरछा प्रवास के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। प्रभारी कलेक्टर श्री ध्रुव ने ओरछा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर आमजनों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने गंभीर और आकस्मिक चिकित्सा के लिए दिये जा रहे उपचार सेवाओं के अलावा पोषण पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओरछा स्वास्थ्य केन्द्र के एनआरसी, पुरूष वार्ड, महिला वार्ड, लेबर रूम, दवाई कक्ष, लैब सहित अन्य वार्डाे में दी जाने वाली सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में संचालित मरम्मत कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button