विविध

*अवैध शराब बिक्री बंद कराने हेतु जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने कंडरका चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*

 

*ब्लॉक अध्यक्ष धनंजय निषाद सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी*

 

बेरला:- प्रदेश की उभरती हुई राजनितिक पार्टी जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के द्वारा कंडरका पुलिस चौकी में रविवार को कंडरका पुलिस चौकी प्रभारी को क्षेत्र में लगातार हो रहे।अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही कर प्रतिबंध लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा है। जोहार छत्तीसगढ़ द्वारा सौंपे गए।उ ज्ञापन में उल्लेख है कि क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध शराब बिक्री की वजह आने वाली पीढ़ी का भविष्य खराब हो रहा है साथ ही क्षेत्र में कई दुर्घटनाएं भी लगातार बढ़ रही है जो कि अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही कर प्रतिबंध लगाने से प्रतिबंधित हो सकती है। कंडरका चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपने के दौरान जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के बेरला ब्लॉक अध्यक्ष धनंजय निषाद, जितेंद्र वर्मा, पिंटू वर्मा, मोहित साहू, राजा वर्मा, प्रदीप वर्मा, जागेंद्र वर्मा, विजय निषाद, हितेश चक्रधारी, भूषण निषाद, नरेन्द्र निषाद,भूषणप्रताप , जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जिला मिडिया प्रभारी नंदू निषाद आदि मौजूद रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button