पनिका मानिकपुरी समाज पामगढ़ द्वारा दिनांक 04/06/23 रविवार को भव्य शोभा यात्रा का होगा आयोजन जिसमें बतौर मुख्यातिथि पामगढ़ विधायक इंदु बंजारे होंगी शामिल*

*पनिका मानिकपुरी समाज पामगढ़ द्वारा दिनांक 04/06/23 रविवार को भव्य शोभा यात्रा का होगा आयोजन जिसमें बतौर मुख्यातिथि पामगढ़ विधायक इंदु बंजारे होंगी शामिल*
पामगढ़// जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ में पनिका मानिकपुरी समाज पामगढ़ द्वारा दिनांक 04/06/23 सुबह 8 बजे से 10 बजे रविवार को भव्य शोभा यात्रा एवम् विधिवत् अतिथि स्वागत, उद्बोधन एवम् सात्विक चौका आरती एवम् कबीर भजन सत्संग का आयोजन होगा जिसमे बतौर मुख्यातिथि पामगढ़ विधायक इंदु बंजारे शामिल होंगी । आपको बताते चले कि इस प्रकार के आयोजन पनिका मानिकपुरी समाज के द्वारा प्रत्येक वर्ष किया जाता हैं। पनिका मानिकपुरी समाज के लोगो ने कार्यक्रम को लेकर अधिक से अधिक संख्या में शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए निवेदन एवम् अपील किया है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पामगढ़ विधायक इंदु बंजारे, (पूर्व विधायक) दूजराम बौद्ध, (जनपद सदस्य)रमेश खरे, (पामगढ़ सरपंच) तेरस राम यादव, (सरपंच चंडीपारा) कमलेश जायसवाल, (सरपंच चेउडीह)श्रीमति मंजू मानिकपुरी, महंत श्री मोतीदास(आचार्य जी), युष्टिधीर दास महंत पानिकपुरी पनिका समाज पामगढ़ ब्लॉक के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अशोक दास महंत,कोषाध्यक्ष जितेंद्र दास महंत, सचिव धीरज दास महंत उपस्थित रहेगें।




