*भोजेपारा गाँव के बीच थानखम्हरिया-देवकर मुख्य मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त, बारिश में हर साल उभर आती है यह मुसीबत, बरसात को लेकर प्रशासन की तैयारियां की खुली पोल*

रिपोर्टर:- ✍के के साहू
*■बेमेतरा:-* पीडब्ल्यूडी सब डिवीजन साजा अंतर्गत देवकर-खम्हरिया मार्ग पर ग्राम भोजेपारा के बीच हर साल की तरह खेतों के वर्षा जल के कारण निकासी पुलिया के ऊपर की सड़क परत-दर-परत ध्वस्त होकर पानी के तेज बहाव में बह रही है जिस पर जल्द ही ध्यान नही दिया गया तो जरूर इलाके में आवाजाही बाधित होकर प्रभावित हो सकती है। दरअसल सड़क के एक ओर ग्राम काँचरी खार से पानी बहकर भोजेपारा के बांधा तालाब में एकत्रित होता है जो बाद में पुलिया के सहारे सड़क को पार करता है चूंकि पुलिया छोटा होने एवं तालाब की तुलना में सड़क नीचे होने से पानी पुलिया के साथ ही तेज धारा के तब्दील होकर सड़क के ऊपर से ही बहने लगता है यह स्थिति हर साल बरसात में दिखाई देती है, इसी का परिणाम है कि इस बार भी एरिया में बारिश के लगातार प्रभाव का असर क्षेत्र पर दिखाई पड़ने लगा है। आलम यह है कि पुलिया के पास सड़क की चौड़ाई काफी कम हो गयी है जो किसी सड़क दुर्घटना को खुला दावत माना जा रहा है। वही सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा अभीतक मामले में कोई संज्ञान नही लिया गया है जिससे कभी भी अनहोनी सड़क पर होंने की संभावना बढ़ गयी है, जिस पर जिला एवं विकासखण्ड प्रशासन को गम्भीरतापूर्वक ध्यान देकर उचित व्यवस्था कराया जाना चाहिए ताकि सड़क मार्ग में अवरोध व खतरा उत्पन्न न हो। जबकि ग्रामीणों व सड़क मुसाफिरों का कहना है कि देवकर-खम्हरिया मार्ग की इस सड़क पर ब्लॉक मुख्यालय जाने रोजाना इस सड़क से हज़ारों वाहन गुजरते है इसलिए मामला काफी गम्भीर हो जाता है, फिर भी इसका परमानेंट व्यवस्था नही किया जाता है कामचलाऊ रूप से काम का नतीजा यह है कि हरसाल बरसात के यह सड़क राहगीरों को काफी परेशान करता है, जिस पर विभागीय अधिकारियों को एक्शन लेने की जरूरत है।




