कबीरधाम विशेषधर्म

5 दलों के बीच होगा मुकाबला, विजेता मण्डली शामिल होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में

वीर सावरकर भवन में 01 फरवरी को होगा ज़िला स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता का आयोजन

5 दलों के बीच होगा मुकाबला, विजेता मण्डली शामिल होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में

कवर्धा, 31 जनवरी 2023। जिला स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता का आयोजन वीर सावरकर भवन अंबेडकर चौक कवर्धा में 01 फरवरी को 11 से प्रारंभ होगा। इस प्रतियोगिता में जिले के पांच रामायण मण्डली द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग द्वारा रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित किए जाने के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 15 फरवरी 2023 से राजिम में किया जाना प्रस्तावित है। ज़िले से राज्य स्तर पर जाने वाले मण्डली का चयन इन्ही 5 में से एक का होगा। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने रामायण प्रतियोगिता के तैयारी के लिए जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल को निर्देशित किया है।
जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार विगत दिनों ग्राम पंचायत, जोन स्तर, विकासखंड स्तर पर रामायण मंडली प्रतियोगिता आयोजित किया गया था। पंचायत, जोन स्तर से जीत कर विकासखंड स्तर पर मुकाबला हुआ, जिसमे विकासखंड एवं नगर पालिका, नगर पंचायत स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रामायण मंडलियों के मध्य यह मुकाबला जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित होगा। जिसमें विजेता दल को 50 हजार की राशि से सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वाणी रामायण मण्डली ग्राम बरदुली, हे शारदे संपूर्ण बालिका रामायण मण्डली ग्राम रंणजीतपुर, राग रागिनी रामायण मण्डली छितापार कला, मां सरस्वती रामायण मण्डली ढोगईटोला, राघवेन्द्र सरकार रामायण मण्डली कबीरपारा कवर्धा के बीच प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता के लिए 100 अंक निर्धारित किए गए हैं, जिसमें 40 अंक संगीत पर 40 अंक व्याख्यान पर एवं 20 अंक अन्य में दिए जाएंगे। इस कार्यक्रम को आमजन देख सकते हैं जो अंबेडकर चौक स्थित वीर सावरकर भवन में प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button