कबीरधाम विशेष

जिले के सभी शासकीय भवनों की होगी गोबर पेंट से पोताई, कलेक्टर ने दिए निर्देश

जिले के सभी शासकीय भवनों की होगी गोबर पेंट से पोताई, कलेक्टर ने दिए निर्देश

कवर्धा, 31 जनवरी 2023। राज्य शासन के मंशानुरूप जिले के सभी शासकीय भवनों को गोबर से तैयार की गई पेंट से पोताई कराई जाएगी। जिले के तीन ग्राम पंचायत क्षेत्र ग्राम मजगांव, बोड़ला के सिल्हाटी और सहसपूर लोहारा क ग्राम रणबीरपूर में गोबर से तैयार करने वाली यूनिट लगाई जा रही है। इसका संचालन चयनित समूह के द्वारा किया जाएगा। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज बैठक में गोधन योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा की गोठान और रीपा ग्रामीण अर्थव्यवस्था का प्रमुख केन्द्र बनने जा रहा है। उन्होने बताया कि महात्मागांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क स्थापना के लिए जिले के 8 ग्राम पंचायतों को चयन किया गया है। सभी को ग्रामीण अर्थव्यस्था पर आधारित लघु उद्योगों की स्थापना की जाएगी। इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। सभी यूनिट बाजार मांग पर आधारित है। इसी के तहत गोबर से बनने वाली जिले में तीन यूनिट लगाई जाएगी। कलेक्टर ने जिले के सभी अधिकारियों के निदेशित करते हुए कहा कि सभी शासकीय भवनों की पोताई गोबर पेंट से कराई जाएगी।
कलेक्टर ने ग्राम दशरंपुर के मांग के आधार पर बकरी पालन और अन्य ग्रामों के लिए अण्डा उत्पादन यूनिट के लिए पशुधन विकास विभाग को कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए जिले गोठानो में गोबर खरीदी का लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए है। उन्होने समूह तैयार द्वार की जा रही जैविक खाद की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जैविक खेती का फायदा और मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ाने वाले लाभों के बारे में प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।  उन्होने गन्ना की जैविक खेती पर भी जोर देते हुए कहा कि यह जिला कृषि सम्पन्न जिला है। यहां गन्ना की जैविक खेती को बढ़ावा देने लिए जिले के दोनों एमडी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यहां बताया गया कि रसायनिक खाद् की उपयोग से गन्ना खेती में बहुत तेजी से उनकी उर्वरक क्षमता घटती है, जो आने वाले दिनों में किसानों के लिए बहुत नुकसान दायक साबित हो सकता है। कलेक्टर ने गोठानों के संचालन और स्वालंबी गौठानों की जानकारी ली। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि जिले में 53 गौठानों से स्वालंबी बनाया गया है अब यह गौठान स्वयं पोशी संस्था के रूप में काम करना भी शुरू कर दिया है। वहां के स्वयं के पैसे से गोबर की खरीदी और जैविक खाद का निर्माण किया जा रहा है और समिति तथा किसानों को जैविक खाद बना कर दिया जा रहा है। इससे किसानों और समूह दोनों को लाभ मिल रहा है। कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को जिले के विद्युत विहिन ग्रामों की जानकारी शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में राज्य शासन तथा माननीय मंत्रियों और मुख्यमंत्री जन चौपाल से प्राप्त आवेदनों की निराकरण की समीक्षा भी की एवं अधिकारियों को सर्वप्राथमिकता में निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में वनमंडला अधिकारी श्री चुरामणि सिंह, अपर कलेक्टर श्री इन्द्रजीत वर्मन, सीईओ श्री संदीप अग्रवाल सहित समस्त एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button