कबीरधाम विशेष
आयोजन समितियों के लिए विशेष अनुरोध

*आयोजन समितियों के लिए विशेष अनुरोध*
कबीरधाम पुलिस सभी आयोजन समितियों से अनुरोध करती है कि आज 25 अक्टूबर को माता लक्ष्मी प्रतिमा के विसर्जन के अवसर पर अपने कार्यक्रमों में ध्वनि नियंत्रण कानून का पूरी तरह से पालन करें। रात्रि 10 बजे के बाद डीजे या धुमाल बजाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। तेज आवाज से आसपास के नागरिकों, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को गंभीर असुविधा होती है।
पुलिस द्वारा सभी आयोजनों पर निगरानी रखी जाएगी। कृपया अपने कार्यक्रमों को मर्यादित ध्वनि में संपन्न करें और शांति बनाए रखें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध बिना किसी चेतावनी के सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
यह नागरिकों की सुरक्षा और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए जारी किया गया अनुरोध है।
*कबीरधाम पुलिस*




