कबीरधाम विशेष

विश्व एड्स दिवस पर संत श्री कबीर कृषि महाविद्यालय में प्रश्नोत्तरी का किया गया आयोजन*

*विश्व एड्स दिवस पर संत श्री कबीर कृषि महाविद्यालय में प्रश्नोत्तरी का किया गया आयोजन*

कवर्धा, 03 दिसंबर 2025। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर संत श्री कबीर कृषि महाविद्यालय में एचआईवी, एड्स संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए छात्र-छात्राओं के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में एचआईवी, एड्स से संबंधित जानकारी, रोकथाम उपायों तथा इसके प्रति जागरूकता को बढ़ाना था। इस आयोजन में महाविद्यालय के समस्त व्याख्यातागण, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा यूथ रेडक्रॉस की टीम उपस्थित रही। विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को एचआईवी संक्रमण की रोकथाम, उपचार की उपलब्ध सुविधाएँ तथा इससे जुड़े सामाजिक मिथकों और भ्रांतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत संकल्प समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों ने वर्ष 2030 तक एचआईवी, एड्स को समाप्त करने के लक्ष्य को समर्थन देते हुए जागरूकता बढ़ाने, भेदभाव रहित स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया। महाविद्यालय एवं स्वास्थ्य विभाग ने छात्रों को सुरक्षित व्यवहार अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने एवं जागरूकता संदेश समाज तक पहुँचाने का आह्वान किया।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button