*केटीयू में तरंग 2025 का उद्घाटन रंगोली प्रतियोगिता में आकर्षक, सृजनात्मकता और अभिव्यक्ति*

रायपुर:- कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव “तरंग 2025” की शुरुआत गुरुवार को उत्साहपूर्वक हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के संरक्षक महादेव कावरे ने किया। उन्होंने छात्रों को दिखाते हुए कहा कि “तरंग” छात्रों की रचनात्मकता और अभिव्यक्ति का एक जीवंत मंच है। रंगोली जैसी पारंपरिक कला भी संचार का प्रभावशाली माध्यम है, जो विचारों और भावनाओं को बिना शब्दों के व्यक्त करती है। कार्यक्रम के कुल सचिव सुनील शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में छात्रों की प्रतिभा और नेतृत्व कौशल का विकास होता है। वहीं जनसंचार विभागाध्यक्ष डाॅ. राजेंद्र मोहंती ने बताया कि विभाग लगातार छात्रों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ प्रोत्साहन अवसर प्रदान करने की दिशा में प्रयास करता है। पहले दिन आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने सामाजिक संदेश, संस्कृति और सृजनवाद पर आधारित कृतियां प्रस्तुत कीं। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे। जिसमें प्रथम स्थान पर हमारी रंगोली में स्नेहा साहू और आशीष पटेल, द्वितीय स्थान पर लक्ष्मीपथ में अंजलि शुक्ला और रुचिसा केसरी और तीसरा स्थान पर प्रकाश पुष्प में नैनी और सिमोनी रहे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षक डॉ. नीलेश साहूकार, गुलशन वर्मा, शोधार्थी विनोद रावत, विभिन्न विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। “तरंग 2025” के दूसरे दिन शुक्रवार को सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विद्यार्थी अपनी कला और अभिव्यक्ति का प्रदर्शन करेंगे।




