विविध

*गाड़ाडीह के महिला सरपंच ने बच्चों को कराया न्योता भोज*

परपोड़ी :- विकासखंड साजा अंतर्गत ग्राम पंचायत गाड़ाडीह के सरपंच श्रीमती किरण बबला साहू ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत शासकीय प्राथमिक शाला गाड़ाडीह के बच्चों को पूर्ण न्योता भोजन कराया। जिसमें बच्चों ने खीर, पूरी, फल, चावल, दाल, सब्जी और पापड़ का जमकर आनंद लिया।

इस अवसर पर सरपंच श्रीमती किरण बबला साहू जी, सरपंच प्रतिनिधि बबला साहू, संकुल प्राचार्या श्रीमती सीमा श्रीवास्तव जी, संकुल समन्यवक  मन्नू लाल साहू,  तीर्थ कुमार साहू सीएसी भटगांव, प्रधान पाठक श्रीमती मनीषा ठाकुर सहित शिक्षक रघुनाथ ठाकुर, इंद्रकुमार कुंजाम, शिवकुमार कोसरे, प्रदीप सिन्हा, गणेश्वर दीवान, श्रीमती मनीषा राजपूत, दुष्यंत राम मेरिया, गुरुचरण पटेल, ऋषि कुमार कुर्रे, नवलकिशोर तिवारी एवम् टेकेंद्र राजपूत की उपस्थिति रही। प्रधान पाठक मनीषा ठाकुर एवम् बच्चों ने सरपंच तथा सभी अतिथि शिक्षकों का गुलाल लगाकर व गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य श्रीवास्तव मैडम ने बच्चों और स्कूल के प्रति सरपंच के लगाव व उनके विभिन्न कार्यों की जमकर तारीफ की।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button