विविध

*खबर का असर: साजा जनभागीदारी शुल्क 150 रुपये की वृद्धि पर तत्काल प्रभाव से निरस्त की और लिए गए विद्यार्थियों के पैसे होंगे वापिस*

 

साजा:- पंडित देवी प्रसाद चौबे शासकीय महाविद्यालय साजा में परीक्षा फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा करने पर महाविद्यालय द्वारा 150 रुपये अतिरिक्त जनभागीदारी शुल्क लिया जा रहा है जबकि सभी विद्यार्थी प्रवेश के समय ही 450 रुपये शुल्क दे चुके है। विद्यार्थियों ने का कहा कि महाविद्यालय में जो 150 रुपये अतिरिक्त जनभागीदारी शुल्क लिया जा रहा है उसे न लिया जाए। जिसको लेकर जीके न्यूज ने खबर प्रकाशित किया गया। जिसके बाद जनभागीदारी समिति की बैठक में नियमित विद्यार्थियों हेतु 150 रुपये जनभागीदारी शुल्क में वृद्धि का प्रस्ताव पारित किया गया था उसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया। वही पूर्व में जिन नियमित विद्यार्थियों द्वारा अतिरिक्त जनभागीदारी शुल्क 150 का भुगतान कर दिया गया है वे फि रसीद की मूल प्रति के साथ कार्यालय में संपर्क करें, उनकी 150 रुपये शुल्क राशि नियमानुसार वापस की जाएगी। जिसजे बाद साजा महाविद्यालय के विद्यार्थियों के चेहरे में खुशी की लहर दिखाई दिए।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button