छत्तीसगढ़

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पंडरिया द्वारा पंडरिया विकासखंड अंतर्गत में हो रहे स्कूल मरम्मत कार्य में भ्रष्टाचार में जांच को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को ज्ञापन दिया

 

*भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पंडरिया द्वारा पंडरिया विकासखंड अंतर्गत में हो रहे स्कूल मरम्मत कार्य में भ्रष्टाचार में जांच को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को ज्ञापन दिया*

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पंडरिया के मण्डल अध्यक्ष नरोत्तम साहू ने बताया कि पंडरिया के स्कूल में हो रहे मरम्त कार्य पर कांग्रेसीयों द्वारा अपने ही कार्यकर्ताओं को टेंडर दिला कर काम कराया जा रहा है जिससे निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टचार किया जा रहा हैं और पंडरिया विकासखंड अंतर्गत लगभग 300 स्कूलों में मरम्मत का कार्य किया जा रहा है जो कि यह कार्य में अनियमितता अपनाई जा रही है लोकल रेत (मिट्टी

युक्त) व खराब गिट्टी व सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है जो कि छात्रों के साथ अन्याय हैं छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल जाते हैं और कोई अनहोनी घटना हो जाते हैं तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी लोगों के साथ छल किया जा रहा है रिपेयरिंग का कार्य में छोटे से रिपेरिंग कर पूरा स्कूल का मरम्मत कर रहे है करके पूरा बिल निकाला जा रहा है और 10 लाख का काम में 10% भी काम नहीं हो रहा है यह कार्य शिक्षक विभाग नहीं कर रहा है जबकि यह कार्य शिक्षा विभाग को करना था स्पष्ट है कि स्कूलों के मरम्मत कार्य में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है इसकी जांच कर उचित कार्यवाही किया जाए अन्यथा भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी जवाबदारी शासन व प्रशासन की होगी ज्ञापन देने वाले में जिसमें प्रमुख रुप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नरोत्तम साहू ,सांसद प्रतिनिधि रितेश सिंह ठाकुर ,झयकुमार चंद्रवंशी महामंत्री, शत्रुघ्न सिंह राज तेज प्रकाश तिवारी गोल्डी यादव राकेश चंद्राकर टेकराम वर्मा अशोक पाल नर विजय शाक्य महावीर साहू संदीप साहू ,संजय जायसवाल विक्की यादव अशोक पाल,अग्रज पाठक उपस्थित थे

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button