छत्तीसगढ़

बिजली गिरने से बेटे की मृत्यु मां गंभीर रूप से घायल पत्नी भी घायल

 बिलासपुर छत्तीसगढ़

*आसमानी बिजली गिरने से बेटे की मृत्यु मां गंभीर रूप से घायल पत्नी भी घायल*

घटना तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम नगोई ग्राम की है

तखतपुर टेकचंद कारड़ा

खेत मे राहड़ लगाने गये परिवार के 3 सदस्यों में बेटे की गाज गिरने से मृत्यु हो गई वही मां गंभीर रूप से घायल है

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज लगभग दोपहर 3:00 बजे खाना खाने के बाद तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम नगोई के
सुखदेव साहू पिता जागेश्वर साहू उम्र 35 वर्ष,अन्नपूर्णा साहू 33 वर्ष,
कुंवारा बाई 55 वर्ष
ये तीनो नगोई के टीहुलाडीह बहरा नार मे अपने खेत में राहड़ (राहेर) बोने गये थे अचानक तेज बारिश होने लगी और आसमान से जोरदार बिजली गिरी जिससे बिजली सीधे सुखदेव साहू के ऊपर गिरी और वह मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं कुछ दूर पर काम कर रही 55 वर्षीय कुंवारा बाई गंभीर रूप से घायल अन्नपूर्णा साहू को तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करने के लिए लाया गया वही सुखदेव की पत्नी भी मौके पर घायल हो गई थी उसे थोड़ी देर बाद होश आया तब वह अपने पति को खो चुकी थी आसमानी बिजली गिरने से इस वर्ष यह पहला मामला है जब खेत में काम कर रहे किसान की गाज गिरने से मृत्यु हो गई पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंचकर घायलों को तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया वही सुखदेव साहू का पंचनामा कार्रवाई कर रही थी

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button