छत्तीसगढ़

*ए. आई.सी.सी.के स्वागत समिति मे अकबर भाई व अर्जुन तिवारी का नाम शामिल,फ़रवरी मे होगा महासम्मेलन

*ए. आई.सी.सी.के स्वागत समिति मे अकबर भाई व अर्जुन तिवारी का नाम शामिल,फ़रवरी मे होगा महासम्मेलन*


कवर्धा कुंडारायपुर / अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का 85 वां महाधिवेशन 24,25 एवं 26 फ़रवरी को रायपुर मे होना तय हुआ है,जिसमे देश भर के 12 हजार कांग्रेसी नेता गण शिरकत करेंगे।
छत्तीसगढ़ मे दिसंबर 2023 मे विधानसभा का चुनाव होना है ऐसे मे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के इस महा सम्मेलन का अपना अलग व दूरगामी महत्व रहेगा।इसलिये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का पुरा जोर सम्मेलन को सफल बनाने पर लगा हुआ है।
महाधिवेशन मे श्रीमती सोनिया गांधी,राहुल गांधी,राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे सहित तमाम दिग्गज कांग्रेसी शिरकत करेंगे।
महाधिवेशन की सफलता के लिये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा दो समितियों का गठन किया गया है जिसमे पहला ऑर्गेनाइज़ींग कमेटी जिसके अध्यक्ष श्री पवन बंसल कोषाध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को बनाया गया है जिसमे देश के वो तमाम बड़े नेताओं को रखा गया है जो स्टियरिंग कमेटी मे शामिल है।दूसरी समिति स्वागत समिति बनाई गयी है जिसके चेयरमेन श्री मोहन मरकाम तथा सह चेयरमेन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को बनाया गया है,इस महत्वपूर्ण समिति मे कबीरधाम जिले से श्री मोहम्मद अकबर तथा श्री अर्जुन तिवारी,महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी को शामिल किया गया है।
समिति गठन के पश्चात विधिवत रूप से कामकाज प्रारम्भ हो चुका है तथा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी कुमारी शैलजा लगातार सम्पूर्ण तैयारियों का व्यक्तिगत रूप से मॉनिटरिंग कर रहीं हैँ।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button