विविध
*■काँचरी में मितानिनों को साड़ी देकर मनाया गया मितानिन दिवस■*

*देवकर:-* नगर निकटवर्ती ग्राम काँचरी में विगत दिनों मितानिन दिवस को गाँव मे उत्साह के साथ मनाया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप सक्रिय महिला कार्यकर्ता सपना चौबे शामिल हुए।जिसे ग्राम पंचायत काँचरी की महिला सरपंच मोंगरा/भुवन लाल साहू द्वारा स्वागत किया गया। ततपश्चात गाँव की मितानिनों को सरपंच एवं महिला कार्यकर्ता के द्वारा साड़ी एवं श्रीफल प्रदान किया गया। यह आयोजन गाँव के ग्राम पंचायत भवन में आयोजित हुआ जिसमें पंचायत सचिव-दिनेश साहू एवं अन्य पंचगण भी उपस्थित रहे।





