छत्तीसगढ़

विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें, सफलता निश्चित ही मिलेगी – विधायक नवप्रवेशी बच्चों को विधायक ने तिलक लगाकर किया स्वागत

विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें, सफलता निश्चित ही मिलेगी – विधायक
नवप्रवेशी बच्चों को विधायक ने तिलक लगाकर किया स्वागत
हमेसा पढ़ने के लिए नये नये तरीके अपनाने की आवश्यकता है
बच्चों को वितरित की गई गणवेश एवं पाठ्यपुस्तक और सायकल
नारायणपुर, 30 जून 2023 – राज्य सरकार के मंशा के अनुरूप जिले भर में शाला प्रवेशोत्सव में उमंग एवं उत्साह से बच्चों का मन प्रफुल्लित हो रहा है। बालक शाला माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। उन्होेने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े हर्श की बात है विद्यालय प्रारंभ हो चुका है। बच्चें खूब मेहनत कर अपने माता पिता, गांव, जिला तथा राज्य का नाम रोशन करें। शिक्षकों के बताई गई राह पर चलने का प्रयास करें तथा अपना लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें सफलता निश्चित ही मिलेगी। उन्होने कहा कि वास्तविक शिक्षक वही कहलाता है जो वास्तव में प्राथमिक स्कूल में बच्चों को अक्षर ज्ञान से लेकर सभी तरह की ज्ञान सिखाते हैं। बच्चें पढ़ लिख कर अच्छे मुकाम हासिल करें, इसके लिए पढ़ाई को लक्ष्य बनाकर नियमित रूप से पढ़ें। दसवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थी आज से ही लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करना सुनिश्चित करें, जिससे परीक्षा फल अच्छे श्रेणी में प्राप्त होगा।
विधायक श्री कश्यप ने राज्य शासन की योजनाओं को बताते हुए कहा कि कक्षा एक से बारहवीं तक निःशुल्क शिक्षा दिया जा रहा है, इसका लाभ जरूर उठायें। जिला प्रशासन के माध्यम से जिला स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए कोचिंग कक्षाएं चलाई जाती है, इसका भरपूर लाभ उठाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। उन्होने शिक्षकों से कहा कि कोई भी विशय कठिन नही होती, कोई विशय शिक्षक की आवश्यकता नहीं होती क्योंकि 10वीं तक सभी विशयो को पढ़कर शिक्षक बने होते है। गुरूजनों के डांट फटकार से ही बच्चों को उज्ज्वल भविश्य के लिए ज्ञान मिलती है। उन्होने अबुझमाड़ का नाम रोशन करने के लिए उपस्थित विाद्यार्थियों से आग्रह करते हुए कहा कि डॉक्टर, इंजिनियर, वैज्ञानिक सहित कई उच्च पदों पर पहुंचने के लिए एक मात्र साधन शिक्षा ही होती है। शाला प्रवेशोत्सव में विधायक श्री कश्यप ने नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत करते हुए फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया तथा बच्चों का स्कूल बैग और पुस्तक देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के पश्चात कक्षा 9वीं के छात्राओं को सायकल वितरण किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री चंदन कश्यप ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हे सामान्य ज्ञान की जानकारी बच्चों को साझा किये।
कार्यक्रम को कलेक्टर वसन्त ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चें अपने भविश्य के नये मुकाम तक पहुचने के लिए प्रवेश किये हैं। सभी बच्चें अच्छे से पढ़ाई कर शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ उठाते हुए अच्छे से शिक्षा प्राप्त करें। परिवार की जिम्मेदारी माता पिता की ही नही होती, इसके लिए स्वयं विद्यार्थी को अच्छे नागरिक बनने के लिए शिक्षा की महत्व को समझने की आवश्यकता है। कार्यक्रम को जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती श्यामबत्ती नेताम, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनिता मांझी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनाथ उसेण्डी, जेपी देवांगन द्वारा शाला प्रवेशोत्सव को संबोधित किया गया। कार्यक्रम में में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री पंडीराम वड्डे, जिला पंचायत सदस्य सुश्री गंगादई शोरी, शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्रीमती श्यामबत्ती कर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव, जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेन्द्र झा, शिक्षक शिक्षिकाएं सहित विद्यार्थीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button