छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश नीति आयोग द्वारा अधिकारी कर्मचारियों के लिए आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश
नीति आयोग द्वारा अधिकारी कर्मचारियों के लिए आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
नारायणपुर, 21 फरवरी 2023 – कलेक्ट्रेट के सभागार में आज कलेक्टर श्री अजीत वसन्त की अध्यक्षता में  समय सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अंतर्गत लंबित कार्य, जल जीवन मिशन, पुरानी पंेशन बहाली पश्चात 2004 से 2022 तक नियुक्त शासकीय सेवकों को पुरानी पेंशन या एनपीसी मे बने रहने का विकल्प देने, सामाजिक सहायता अंतर्गत समस्त पेंशन योजनाओं के हितग्राहिंयों का शतप्रतिशत आधार सिडिंग, आंगनबाड़ी केन्द्रो में विद्युतिकरण, विद्यार्थियों के स्थायी जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाकर शालाओ में वितरण के अलावा गुडरीपारा वार्ड में सामुदायिक भवन हेतु राशि प्रदाय, ग्राम कुरूशनार मे बालक एवं कन्या आश्रम शाला के मरम्मत, ग्राम टिरकानार में विद्युत हेतु सोलर प्लांट बंद होने, ग्राम कुंदला के गुमड़पारा मे विद्युत हेतु ट्रांसफारमर लगाने, ग्राम झाराझाटी में यात्री प्रतिक्षालय की स्वीकृति, आश्रित ग्राम करकानार में नवीन हैंण्डपंप की स्वीकृति, ग्राम गुदाड़ी के आश्रित ग्राम मरदेल में बोर मे सोलर सह टंकी लगाने के अलावा विभिन्न विभागों के प्रकरणों पर भी विस्तार पूर्वक कलेक्टर द्वारा जानकारी चाही गई।
बैठक के अंत मे आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में नीति आयोग के तत्वाधान मे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आयोजित निबंध प्रतियोगिता में भाग लिये विजेता प्रतिभागियों को भी प्रस्शति पत्र के माध्यम से सम्मानित किया गया। इन प्रतिभागियों में प्रथम स्थान श्री पंकज कुमार, द्वितीय स्थान श्रीमती तेजस्विनी निशाद, तृतीय स्थान श्री सुजीत कुमार मनु ने प्राप्त किया। इसके साथ ही सांत्वना पुरस्कार के तहत् श्री गौकरण साहू, रचना, श्रीमती कविता रामटेके, श्रीमती दुर्गा ठाकुर, रूकसाना, श्री भूशण देशमुख और कुमारी ज्योति को पुरस्कृत किया गया।
 बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री देेवेश कुमार ध्रुव, एसडीएम श्री जितेन्द्र कुर्रे, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रदीप वैद्य, श्री रामसिंग सोरी, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन श्री अजय चौधरी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री रवि ध्रुव, जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेन्द्र झा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मोबिन अली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ओरछा श्री घनश्याम जांगड़े  के अलावा अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button