24 फरवरी को अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन


आज दिनांक 24 फरवरी को अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जिला स्तरीय का 33 वां दिन रहा जिसमें सभी बहनों ने मिलकर दांडी यात्रा कोन्हेर गार्डन से लेकर गांधी चौक तक पैदल की वहां जाकर सभी बहनों ने गांधी जी की प्रतिमा को माला पहनाया और वहां पर बैठकर के 1:30 से 2:30 तक रघुपति राघव राजा राम गाया साथ में गांधीजी के सिद्धांतों का वर्णन करते हुए कांग्रेस सरकार को याद दिलाया कि आपकी पार्टी गांधीजी के सिद्धांतों को लेकर बनी है इसलिए उन वादों को याद दिलाया और कहा कि घोषणा पत्र में दिए वादे को जल्दी से जल्दी सरकार पूरा करें सभी बहनों ने एक स्वर से नारा लगाते हुए और रघुपति राघव राजाराम गाते हुए अपने रैली को शांति पूर्वक पूर्ण किया बहनों ने सभी व्यापारियों और जनमानस से भी अनुरोध किया कि उनको उनकी मांगों को समर्थन दें सरकार और प्रशासन तक पहुंचे व्यक्तियों से अनुरोध किया कि हमारी मांगों को उन तक पहुंचाएं भाई संजय जी गांधीजी की वेशभूषा में इन बहनों के साथ में पैदल यात्रा की और वापस होकर उन्होंने गार्डन में अपने बारे में बताया कि गांधीजी के सिद्धांतों पर चलकर ही हमको विजय प्राप्त हो सकती है सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर के बड़ी से बड़ी लड़ाइयां जीती जा सकती हैं रानी लक्ष्मीबाई बनी ललिता यादव की ओजस्वी बात एवं वेशभूषा देखकर सभी आकर्षित हुए एक प्रकार से मानो ऐसा लग रहा था कि नारी शक्ति सारी इन्हीं में समाहित हो चुकी है सब बहने जोश एवं उर्जा से भरी हुई थी माहौल देखते ही बन रहा था आसपास चलने वाले सभी पूछ रहे थे आखिर में इतनी सारी महिलाएं क्यों सड़क पर उतरी हुई है तो हम सरकार को यह बताना चाहते हैं कि हमारा लगातार सड़क पर उतना क्या अपनी बहू बेटी के सामान नहीं समझ रहे हैं और हमारा एक एक महीना से ऊपर भी हो जाने पर भी क्या सरकार को तरस नहीं आ रही है वह घोषणा ही कर दे अपने चुनावी वादे को ही पूरा कर दें तो हम सब बहने संतुष्ट हो जाएंगे प्रांतीय संयोजक श्री देवेंद्र पटेल ने रघुपति राघव राजा राम और नारों से सभी बहनों को जोश एवं ऊर्जा दिलाई गीतांजलि पांडे और साधना बाैसवाड़े पूरे समय तक नारे लगाती रही सभी बहनों ने शांतिपूर्वक मार्च किया व पुलिस भी पेट्रोलिंग गाड़ी के साथ आगे चलती रही ट्रैफिक को व्यवस्थित करते हुए बहनों को सहयोग करती रही संगठन की बहनों ने पुलिस को धन्यवाद दिया और साथ में भाई संजय को भी बहुत-बहुत धन्यवाद दिया उनका साल और श्रीफल से सम्मान किया समर्थन देने के लिए सहयोग करने के लिए|जिलाध्यक्ष भारती मिश्रा असमर्थता के बावजूद नारे लगाते हुए पैदल यात्रा की|



