विविध

*थाना बेरला एवं साजा परिसर में वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति मे शांति समिति का मीटिंग लेकर अपन-अपने गांव एवं शहर में सौहार्द एवं शांतिपूर्ण होली त्यौहार मनाने हेतु की अपील* 

 

बेमेतरा:- आगामी होली पर्व को लेकर बेमेतरा पुलिस द्वारा थाना साजा एवं बेरला परिसर में शांति समिति की बैठक आहूत किया गया। आर्दश आचार सहिंता के नियमों का पालन करते हुए पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह के मार्गदर्शन में एसडीएम बेरला पिंकी मनहर, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, थाना बेरला प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, थाना साजा प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार साहू, तहसीलदार बेरला सुभाष शुक्ला, तहसीलदार साजा उईस्यानी के मानकर, के उपस्थिति में आगामी आगामी होली त्यौहार को मद्देनजर रखते हुये थाना साजा एवं बेरला क्षेत्रांतर्गत के रहने वाले वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिकगण, ग्राम कोटवार की उपस्थिति मे शांति समिति की मीटिंग ली गई। जिसमें अपने – अपने गांव व शहर में होलिका दहन सुरक्षित एवं खुले स्थान पर हो, आसपास बिजली के तार, पैरावट, भूसा, सकरी गलियों में न किया जाय। इसके अलावा बीच सडक पर भी होली न जलाए, जिससे यातायात एवं दुर्घटना से बचा जा सके। मुखौटा न लगाने कीचड, लिक्विड ज्वलनशील पदार्थ न लगाने, किसी भी पुरूष महिला के उपर जबरन रंग गुलाल न लगाने, कपडा न फाडने यातायात नियमो का पालन करने शराब पीकर वाहन न चलाने, झगडा विवाद न करने तथा किसी भी धर्म समाज के विरुद्ध उत्तेजक, अपमान जनक वाले पोस्ट ना डाली जावे ना ही ऐसी कोई पोस्ट को फॉरवर्ड की जावे इत्यादि समझाईस देकर शांति पूर्वक होली पर्व मनाने की अपील किया गया। तथा बैठक में होली त्यौहार में शहर व गांव की सामाजिक सदभावना को हर हाल में बनाए रखने का आग्रह उपस्थित लोगों से किया गया। शांति समिति बैठक मे एसडीएम बेरला पिंकी मनहर, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, थाना बेरला प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, थाना साजा प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार साहू, तहसीलदार बेरला सुभाष शुक्ला, तहसीलदार साजा उईस्यानी के मानकर बीएमओं डॉ. कुंजाम, सीएमओं नगर पंचायत वनिस दुबे, बिजली विभाग जेई चारुलता, थाना व अन्य विभाग के अधिकारी /कर्मचारी, वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button