देश-दुनिया

यहां सजता है कुत्तों के मीट का सबसे बड़ा बाजार, कोई कटवा कर तो कोई जिंदा ले जाता है कुत्ता, कीमत Fix

दुनिया में कुत्ते का मीट खाने की प्रथा कई देशों में है, लेकिन अफ्रीका के नाइजीरिया में ये इतना आम और बड़ा व्यापार बन चुका है कि यहां एक स्पेशल मार्केट सिर्फ कुत्तों के लिए लगता है.नाइजीरिया को अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा डॉग मीट कंज्यूमर माना जा रहा है – दक्षिण कोरिया और वियतनाम के बाद. Dog Friendly Country Index की रिपोर्ट के मुताबिक, नाइजीरिया अफ्रीका में नंबर वन है डॉग मीट खपत में.   प्लेट्यू राज्य के दवाकी मार्केट को नाइजीरिया का सबसे बड़ा डॉग मार्केट बताया गया है, जहां लोग दूर-दूर से आते हैं कुत्ते खरीदने के लिए. इसके बाद से इसकी चर्चा जोरों पर है.दूर-दूर से आते हैं लोग
यहां कुत्ते जिंदा बेचे जाते हैं या कटवाकर मीट के रूप में लिए जाते हैं. ट्रेडर्स बताते हैं कि इसकी कीमत फिक्स्ड रहती है– छोटे कुत्ते 25 डॉलर (करीब 2,000-2,100 रुपये) से शुरू होकर बड़े 40 डॉलर (करीब 3,300 रुपये) तक. कुछ वीडियो में 20,000 से 26,000 नैरा (करीब 1,000-1,300 रुपये) की रेंज दिखाई गई है, लेकिन साइज और क्वालिटी पर प्राइस निर्भर करता है. मार्केट में महिलाएं मुख्य रूप से बिजनेस चलाती हैं. वे कुत्तों को कैनो जैसे इलाकों से लाती हैं, जहां अच्छे कुत्ते मिलते हैं. इसके खरीदार पूरे नाइजीरिया से आते हैं, खासकर साउथ से क्योंकि यहां ‘404’ (डॉग मीट का लोकल कोड नेम) को डेलिकेसी माना जाता है.कुत्ते का मीट खाने के पीछे कई वजहें
इस मीट को खाने में स्वाद सबसे बड़ा कारण (64% लोग कहते हैं), कुछ इसे मेडिसिनल मानते हैं (18%), जैसे पॉइजन डिटेक्ट करना या स्पिरिचुअल प्रोटेक्शन. ट्रेडिशनल बिलीफ्स भी हैं, खासकर प्लेट्यू, क्रॉस रिवर, अक्वा इबॉम जैसे राज्यों में. लेकिन ये प्रथा विवादास्पद है. कई जानवरों के अधिकार संगठन इसे क्रूर बताते हैं. कुत्ते ज्यादातर स्ट्रे या घरों से चुराए जाते हैं, लंबी दूरी पर ट्रकों में बिना खाने-पानी के लाए जाते हैं. एक स्टडी में नाइजर राज्य के 5 मार्केट्स में 6 महीने में 470 से ज्यादा कुत्ते कटे पाए गए.खतरनाक है कुत्ते का मांस
इस मांस को खाने में रेबीज का खतरा बहुत ज्यादा है, क्योंकि कई कुत्ते बिना वैक्सीन के होते हैं.   एक महिला ट्रेडर ने कहा, “\लोग आते रहते हैं, डिमांड कभी कम नहीं होती.” मार्केट में कुत्ते जिंदा बंधे दिखते हैं, खरीदार जांचते हैं, फिर फैसला करते हैं – जिंदा ले जाएं या कटवाएं. कुछ जगहों पर ‘डॉग जॉइंट्स’ रेस्टोरेंट्स हैं जहां तैयार मीट मिलता है. लेकिन शहरों में जैसे लगोस में ये कम आम है, जबकि साउथ और सेंट्रल नाइजीरिया में ज्यादा.

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button