*●नवोदय की तैयारी करा रहे शिक्षको की रंग लाई मेहनत, स्कूल के कई बच्चों का हुआ चयन●*

*बेमेतरा/कोदवा:-* साजा विकासखंड अंतर्गत परसबोड संकुल अधीनस्थ शासकीय प्राथमिक शाला जगन्नाथपुर में पदस्थ प्रधान पाठक कल्याण दास बंजारे द्वारा अपने शाला की बच्चों एवं आसपास के बच्चों की विगत 4 सालों से जवाहर नवोदय विद्यालय एवं जवाहर उत्कर्ष योजना की तैयारी अपने शाला एवं अपने घर में करते आ रहे हैं। जिसमें बहुत सारे बच्चों का जवाहर उत्कर्ष योजना में चयन हुआ है। जिसका नाम इस प्रकार है शिक्षा सत्र 2020-21 में ओमकार बंजारे पिता ज्ञान दास बंजारे शासकीय प्राथमिक शाला जगन्नाथपुर ग्राम परसबोड़ का चयन जवाहर उत्कर्ष योजना में कक्षा छठवीं पढ़ने के लिए संस्कार पब्लिक स्कूल रायगढ़ के लिए हुआ है इसी सत्र देवेंद्र बंजारे पिता भुनेश्वर दास बंजारे शासकीय प्राथमिक शाला चिखला ग्राम चिखला का चयन जवाहर उत्कर्ष योजना में कक्षा छठवीं पढ़ने के लिए एलंस पब्लिक स्कूल बेमेतरा में हुआ है,शिक्षा सत्र 2021-22 में भूपेंद्र कुमार मारकंडे पिता श्यामाचरण मारकंडे शासकीय प्राथमिक शाला जगन्नाथपुर ग्राम परस बोड़ का चयन जवाहर उत्कर्ष योजना में कक्षा छठवीं पढ़ने के लिए गुरुकुल पब्लिक स्कूल कवर्धा में हुआ है शिक्षा सत्र 2022-23 में कुमारी दिव्या जांगड़े पिता श्री ईश्वरी जांगड़े शासकीय प्राथमिक शाला जगन्नाथपुर ग्राम परसबोड़ का चयन जवाहर उत्कर्ष योजना में कक्षा छठवीं पढ़ने के लिए रुंगटा पब्लिक स्कूल भिलाई में हुआ है ,शिक्षा सत्र 2023-24 में हर्षवर्धन रात्रे पिता श्री अमर दास रात्रे शासकीय प्राथमिक शाला जगन्नाथपुर ग्राम परसबोड़ का चयन जवाहर उत्कर्ष योजना में हुआ है और इसी छात्र का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय बहेरा बेमेतरा के लिए कक्षा छठवीं पढ़ने के लिए हुआ है जिसमें यह छात्र अभी नवोदय विद्यालय बहेरा बेमेतरा में अध्यनरत है इसी सत्र जवाहर उत्कर्ष की वेटिंग लिस्ट में कु.बिंदेश्वरी गोड़ पिता पीलू राम गोड़़ शासकीय प्राथमिक शाला परसबोड़ ग्राम परसबोड़ का चयन जवाहर उत्कर्ष योजना में कक्षा छठवीं पढ़ने के लिए हुआ है इसी सत्र लोकेश कुमार ठाकुर पिता संतोष कुमार ठाकुर शासकीय प्राथमिक शाला चिखला ग्राम चिखला का चयन कक्षा छठवीं पढ़ने के लिए एकलव्य विद्यालय तारेगांव जंगल कवर्धा में हुआ है। विगत सत्र में नवोदय की मार्क टेस्ट चार संडे को शासकीय हाई स्कूल परसबोड़ में कराया गया था जिसमें आसपास के शालाओं से 50 छात्र छात्रोंऐ मार्क्स टेस्ट दिलाने के लिए आ रहे थे । इस वर्ष विगत दो महीना से शाला में एवं अपने घर पर जवाहर नवोदय विद्यालय, जवाहर उत्कर्ष योजना, एकलव्य विद्यालय की तैयारी लगातार कर रहे हैं दशहरा अवकाश में भी तैयारी जारी हैं जिससे बहुत से छात्र-छात्राओं चयन हो पाये।




