*देवकर में धूम धाम से मनाया गया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव*

देवकर- प्राण-प्रतिष्ठा के बाद नगर देवकर में निकली श्रीराम जी की शोभायात्रा जय-जय श्रीराम के गूंजे जयकारे, मनमोहक झांकी निकाली प्रभु श्रीराम माता सीता और लक्ष्मण और संकटमोचन हनुमान बनकर बच्चे पहुंचे,नगर देवकर के प्रतिष्ठित विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर भगवान श्री राम अयोध्या में विराजमान हो रहे हैं। और भगवान प्रभु राम का पूजा अर्चना किया गया. विभिन्न क्रियाकलापों का आयोजन किया जाता है। इसी तारतम्य में इस वर्ष भी भगवान प्रभु श्री राम
उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत देवकर उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल जी नगर पंचायत देवकर सांसद प्रतिनिधि रविशंकर सोनी जी , भारतीय जनता पार्टी साजा विधानसभा मीडिया विभाग सहप्रभारी राकेश पाण्डेय जी एवं व्यवस्थापक श्री डां आर एल साहू जी एवं अतिथि गण वरिष्ठ भाजपा नेता माधव यादव, दिनेश यादव गोल्डी साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुवात अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर मां सरस्वती की पूजा अर्चना किया गया और भगवान प्रभु श्री राम पूजा अर्चना की गई। विद्यालय के समस्त दीदी – आचार्य एवं भैया – बहिनों ने भी पूजा अर्चना की तदुपरांत आरती का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। उसके बाद सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हुआ पौधरोपण कार्यक्रम परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों व शिक्षकों द्वारा विभिन्न प्रजाति के 10 पौधे रोपे गए।इस दौरान मानव जीवन में हरियाली के महत्व पर चर्चा करते हुए पौधे के सरंक्षण का संकल्प लिया गया । नगर देवकर पावनधाम देवनगरी के श्रीराम मंदिर पूजा अर्चना किया गया। भैया – बहिनों को प्रसाद वितरित कर डीजे के श्री राम धुन एवं श्रीराम भगवान राम दरबार झांकी के साथ नगर भ्रमण किया गया,
अनेक भैया – बहिनों ने भगवान श्रीराम का रूप धारण किया था जिससे सम्पूर्ण भ्रमण कार्यक्रम श्रीराम मय प्रतीत होता रहा। भ्रमण सरस्वती शिशु मंदिर से लेकर बस स्टैंड , महावीर चौक ,मां महामाया मंदिर और श्रीराम मंदिर गांधी चौक होते डीहा पारा सुभाष चौक से होते हुवे तत्पश्चात के लिए प्रस्थान किया गया विद्यालय के बच्चों के द्वारा भगवान श्री राम नृत्य प्रस्तुतियां प्रदान की गई मंदिर मार्ग से से भ्रमण करते हुवे समस्त विद्यालय परिवार विद्यालय परिसर में वापस आया। भ्रमण के दौरान नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी उत्सुकता के साथ झांकी का दर्शन करते रहे। विद्यालय परिसर एवम अंत में विद्यालय के भैया – बहिनों के अतिथि स्वागत किया गया एवं कार्यक्रम का समापन किया गया। एवम विद्यालय के दीदी – आचार्यों के सहयोग से संपन्न हुआ। नगर के लोगो ने बच्चों का स्वागत और सवल्पाहार कराया।




