*विद्यार्थियों को एड्स एवं टीबी बचाव पर की जन जागरूकता*

*(टीबी एंव एड्स उन्मूलन के लिए आम लोगों में जनजागरूकता जरूरी डॉ. एके वर्मा बीएमओ साजा)*

बेमेतरा/साजा:- विकसखण्ड साजा अंचल में 1 दिसम्बर को विश्व एड्स दिवस में टीबी एंव एचआईवी एड्स की बचाव टेस्ट इलाज की जानकारी दिया गया। जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आधिकारी डॉ.जी. एल. टंडन एवं जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ एसआर चुरेन्द्र, जिला एड्स नोडल अधिकारी डॉ.केडी.साहू के निर्देशानुसार एंव खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ ए. के. वर्मा के मार्गदर्शन में शास. कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय मोहगांव विकासखण्ड साजा में एड्स एंव टीबी उन्मूलन जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहाँ संगोष्ठी एवं वाद विवाद के साथ ही एचआईवी (एड्स) एंव टीबी उन्मूलन के कारण, रोकथाम और बचाव के विषय पर छात्र/छात्राओ एवं शिक्षकों को विभागीय सदस्यों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही यह भी बताया गया कि साल दर साल एचआईवी एवं टीबी पॉजिटिव का दर बढ़ता ही जा रहा है जिसको जन जागरूकता से ही रोका जा सकता है। इस कार्यक्रम में कालेज के विद्यार्थियों का एचआईवी टेस्ट भी किया गया। इस आयोजन में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रेय चंद्राकर, वरिष्ठ पर्यवेक्षक साजा पूरन दास, अभिषेक राजपूत काउंसलर, एमएलटी अरुण कुमार एवं तारकेश्वर सिन्हा और महाविद्यालय परिवार से प्रभारी आलोक तिवारी के साथ समस्त व्याख्याता एवं स्टाफ के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।




