राशिफल

10 जनवरी क्या कहते है आपके सितारे

मेष राशि

नौकरी- व्यवसाय के क्षेत्र में स्पर्धायुक्त वातावरण रहेगा, जिसमें से बाहर आने का प्रयत्न कामयाब साबित होगा। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे छोटे-से प्रवास की संभावना है। बौद्धिक तथा लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है।

वृषभ राशि

मन की द्विधा ठोस निर्णय पर आने में रोकेगी। परिणाम स्वरूप हाथ में आए हुए अवसर खोएँगे। झक्वी व्यवहार के कारण संघर्ष में उतरने की संभावना है। लेखक, कारीगर, कलाकारों को अपने कौशल प्रदर्शन का अवसर मिलेगा।

मिथुन राशि

आज का दिन लाभदायक साबित होने की आशा रख सकते हैं। सुबह से ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव होगा। मित्रों तथा सगे- सम्बंधियों के साथ मिलकर उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। आर्थिक लाभ मिलने के साथ-साथ कहीं से गिफ्ट प्राप्त होने से आप अधिक खुश होंगे।

कर्क राशि

शरीर और मन में बेचैनी तथा अस्वस्थता का अनुभव होगा। मन की संदिग्धता और द्विधा आपकी निर्णय शक्ति को कसौटी के शिखर पर चढ़ाएँगे। विशेष रूप से परिवारजनों के साथ मनमुटाव का प्रसंग बनने से मन में उदासी बढ़ेगी।

सिंह राशि

आज के दिन आपको विविध लाभ मिलने की संभावना है। ऐसे समय में मन का ढ़िलापन आपको लाभ से वंचित न कर दे, इसका ख्याल रखना पड़ेगा। मित्र- मंडल एवं स्त्री वर्ग और बुजुर्गों से लाभ होगा। नौकरी व्यवसाय में पदोन्नति और आय वृद्धि का योग है।

कन्या राशि

नए कार्य शुरू करने के लिए निर्मित योजनाओं को अमल में लाने का आज उत्तम समय है। व्यापार में लाभ होगा। बकाया वसूली के पैसे वसूल किये जा सकेंगे। नौकरी पेशावालों की पदोन्नति की संभावनाएँ हैं। पिता की तरफ से लाभ होगा। परिवार में आनंद- उत्साह का वातावरण रहेगा।

तुला राशि

लंबी दूरी की यात्रा या धार्मिक स्थान की मुलाकात होगी। विदेश यात्रा के लिए अनुकूलता रहेगी। फिर भी आपको संतान और स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता रहेगी। नौकरी पेशावालों को उच्च पदाधिकारियों तथा सहकर्मियों का आज सहयोग नहीं मिलेगा।

वृश्चिक राशि

नए कार्य शुरू न करें। क्रोधावेश और अनैतिक आचरण आपको कठिनाई में डाल सकते हैं। समय से भोजन नहीं मिलेगा। राजकीय अपराधी प्रवृत्तियों से दूर रहने और नए सम्बंध विकसित करने की सलाह हैं। दुर्घटना से बचें। इष्टदेव का नाम स्मरण राहत देगा।

धनु राशि

बौद्धिक, तार्किक, विचार-विनिमय और लेखन कार्य के लिए शुभ दिन है। मनोरंजन, प्रवास, मित्रों के साथ मिलन-मुलाकात, सुंदर भोजन और वस्त्र परिधान, विपरीत लिंगीय पात्रों के साथ की निकटता आज के दिन को आनंदित और रोमांचित बनाएगा।

मकर राशि

आर्थिक रूप से लाभदायक दिन होने से पैसे की लेन-देन में सरलता रहेगी। परिवार में सुख- शांति का माहौल रहेगा। कार्यकर्ता तथा अधीनस्थ लोगों का सहयोग मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे। प्रतिस्पर्धियों को पराजित करने में कामयाब साबित होंगे।

कुंभ राशि

आज आप संतानों और अपने स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंतित रहेंगे। अपच, पेट-दर्द से परेशान होंगे। विचारों में तेजी से परिवर्तन मानसिक स्थिरता में खलल पहुँचाएगी। आज नए कार्यों का आरंभ न करना हितकर है।

मीन राशि

शारीरिक- मानसिक भय रहेगा। कुटुंबीजनों के साथ वाद-विवाद होगा। माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा। अनचाही घटनाओं से आपके उत्साह में कमी आएगी। अनिद्रा से परेशान रहेंगे। धन और कीर्ति की हानि होगी।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button