21 अगस्त क्या कहते है आपके सितारे

मेष आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए नए अनुभवों से भरा रहेगा। नौकरी में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा और रुका हुआ कार्य आगे बढ़ेगा।
- शुभ अंक : 1
- शुभ रंग : केसरिया
- आज का उपाय : विष्णु जी को पीले फूल अर्पित करें।
वृषभ आज का राशिफल
पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आज मन थोड़ा बेचैन रह सकता है, लेकिन शाम तक हालात सुधर जाएंगे। धन संबंधित मामलों में सतर्कता रखें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभदायक रहेगी।
- शुभ अंक : 6
- शुभ रंग : सफेद
- आज का उपाय : “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।
मिथुन आज का राशिफल
व्यवसाय में आज अच्छा लाभ मिल सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। छात्रों को पढ़ाई में मन लगाने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में कुछ खटपट हो सकती है।
- शुभ अंक : 3
- शुभ रंग : आसमानी
- आज का उपाय : पीले चावल और हल्दी से भगवान विष्णु की पूजा करें।
कर्क आज का राशिफल
आज भावनाओं में बहने से बचें। कोई प्रियजन आपके लिए शुभ समाचार ला सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन आय के नए स्रोत भी बनेंगे।
- शुभ अंक : 7
- शुभ रंग : क्रीम
- आज का उपाय : “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें।
सिंह आज का राशिफल
आज आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और कार्यों में सफलता मिलेगी। साझेदारी में व्यापार करने वालों को लाभ मिल सकता है।
- शुभ अंक : 3
- शुभ रंग : नारंगी
- आज का उपाय : चने की दाल का दान करें।
कन्या आज का राशिफल
नौकरी में स्थानांतरण या पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आज का दिन धन निवेश के लिए अच्छा है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें। पुराने दोस्तों से संपर्क बन सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।
- शुभ अंक : 2
- शुभ रंग : स्लेटी
- आज का उपाय : विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
तुला आज का राशिफल
रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आज का दिन धन लाभ लेकर आएगा। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।
- शुभ अंक : 2
- शुभ रंग : सफेद
- आज का उपाय : पीले फूलों की माला चढ़ाएं और हल्दी का तिलक करें।
वृश्चिक आज का राशिफल
आज आपकी मेहनत का फल मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों से तारीफ मिल सकती है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। घर में धार्मिक माहौल बनेगा।
- शुभ अंक : 2
- शुभ रंग : लाल
- आज का उपाय : केले के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं।
धनु आज का राशिफल
यात्रा के योग बन सकते हैं और यह यात्रा लाभदायक होगी। नए लोगों से संपर्क बनेंगे जो भविष्य में फायदेमंद हो सकते हैं। छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।
- शुभ अंक : 3
- शुभ रंग : नारंगी
- आज का उपाय : भगवान विष्णु को केले का भोग लगाएं
यात्रा के योग बन सकते हैं और यह यात्रा लाभदायक होगी। नए लोगों से संपर्क बनेंगे जो भविष्य में फायदेमंद हो सकते हैं। छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।
- शुभ अंक : 3
- शुभ रंग : नारंगी
- आज का उपाय : भगवान विष्णु को केले का भोग लगाएं।
मकर आज का राशिफल
आज धन संबंधित मामलों में फायदा मिल सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यस्त दिन होने के बावजूद आप ऊर्जा से भरे रहेंगे।
- शुभ अंक : 4
- शुभ रंग : काला
- आज का उपाय : गाय को हरी घास और गुड़ खिलाएं।
कुंभ आज का राशिफल
आज अपने कार्यों को लेकर सतर्क रहें। किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में न लें। साझेदारी के काम में सावधानी बरतें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें।
- शुभ अंक : 7
- शुभ रंग : ग्रे
- आज का उपाय : गुरु बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
मीन आज का राशिफल
मन आज थोड़ा भावुक रह सकता है। आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात सुखद अनुभव देगी। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
- शुभ अंक : 7
- शुभ रंग : हल्का पीला
- आज का उपाय : पीले कपड़े पहनकर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।




