विविध

*■महिलाओं को आज के दौर में सशक्त आत्मनिर्भर व सजग रहने की जरूरत:- नजमा शेख़ (अध्यक्षा-नारी शक्ति संगठन देवकर)*

*बेमेतरा/देवकर:-* आज के इस दौर में क्षेत्र की महिलाओं एवं नारी सशक्तिकरण को लेकर सक्रिय, सजग एवं जागरूक नारी शक्ति संगठन की अध्यक्षा- नजमा शेख ने अपने छोटे-छोटे मदद एवं समाजसेवी कार्य से इलाके में अलग पहचान बना ली है। जिसमे नगर सहित क्षेत्र की महिलाओं एवं नारियों से जुड़ी समस्याओं पर अपनी रॉय देकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्तिकरण के लिए प्रेरित करने का कार्य करती है और वही जरूरत पड़ने पर आर्थिक, सामाजिक एवं कानूनी मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती है। उनके ऐसे भरपूर सहयोगात्मक योगदान के कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान व प्रभाव दिखने लगी है। फिलहाल नारी शक्ति संगठन की अध्यक्षा नजमा शेख ने इस सम्बंध में बताया कि आज के युग मे महिलाओं को स्वयं से आत्मनिर्भर व सजग बनने की जरूरत है ताकि क्षेत्र सहित देश-दुनिया महिला सशक्तिकरण हो।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button