विविध

*बीजा संकुल केंद्र शालाओं में परख का अंतिम मॉक टेस्ट का हुआ आयोजन*

 

साजा:- विकासखण्ड साजा अंचल के बीजा संकुल केंद्र के आश्रित शालाओं में परख का अंतिम मॉक टेस्ट कक्षा 3, 6 और 9वीं के बच्चों का लिया गया। जिसमें संकुल समन्यवक सुरेश साहू ने प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय रौद्रा, लक्ष्मी नारायण साहू व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीजा ने प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय महिदही, धर्मेंद्र वर्मा व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीजा ने शास प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला तेंदुआ, अस्मा खा सिद्दकी व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीजा ने शास प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीजा का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों और शिक्षको को शैक्षणिक क्षमता विकास, तार्किक क्षमता विकास, अनुभव के आधार पर सवाल हल करना, इबारती सवाल हल करवाना, प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिया गया।

आगामी 4 दिसम्बर 2024 को परख मूल्यांकन होने जा रहा है जिसके पूर्व तैयारी हेतु तीन बार मॉक टेस्ट का आयोजन शाला स्तर पर किया जा रहा है। जिला और राज्य के आदेश निर्देश का पालन करते हुए आवश्यक तैयारी सभी संस्था ने कर ली गई है। अन्तिम मॉक टेस्ट अवसर पर डोमरा राम साहू, केपी साहू, सीएम साहू मिडिल स्कूल प्रधानपाठक, महेश्वर श्रीवास, जानकी ठाकुर, हेमलता साहू, मनोज कुमार धुर्वे, मनीराम साहू, अर्जुन साहू, दिलीप पटेल, महेंद्र पटेल, बीपी चेलक, चेतन राजपूत, गजानद वैष्णव आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button