विविध

*नगर पंचायत भिंभौरी में ‘स्वच्छता’ पर सवाल: स्कूल के बगल में कचरे का ढेर, बदबू से लोग परेशान*

 

बेरला/भिंभौरी:- नगर पंचायत भिंभौरी के स्वच्छता अभियान व सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही। नवगठित नगर पंचायत भिंभौरी कार्यालय के समीप स्कूल के पीछे दीवाल में चिपका कर कचरे की ढेर डंप कर दिया है। जिससे विद्यार्थी, शिक्षक सहित नगर वासियों को बदबू से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर की बस्ती के बीच शहर से एकत्रित होने वाले कचरे को डंप किया जा रहा है। स्थानीय नगर वासियों के साथ विभिन्न समीजीक संगठनों द्वारा इसका विरोध किया जा चुका है, लेकिन नगर के आला अधिकारी द्वारा न तो इस कचरा डंपिंग प्वाइंट को व्यवस्थित किया जा रहा है और न ही कचरा डंप करना बंद किया जा रहा। इसके बाद भी आज तक कचरे की वही के वही पड़े हुए है। इस समस्या को देखते हुए भी नगर व अमला में सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। अधिकांश स्थानों पर कचरा फैला रहता है। नगर पंचायत गठन को तीन साल हो गए। लेकिन कचरे की सफाई स्कूल के सामने ही डंप कर रख दिया जाना आम नागरिकों के लिए भारी बनता जा रहा है। वही जानवर के साथ आंधी तूफान के कारण डंप कचरा और फैलता जा रहा है। वही नगर के समीप कुछ दूरी पर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिंभौरी के विद्यार्थी नहर के किनारे होकर स्कूल आना जाना करते है। उसी रास्ते में नगर पंचायत के आला अधिकारियों द्वारा सड़क किनारे कचरे को डंप कर रखे है। जिसमें चल कर स्कूली बच्चे आना जाना करते है। वही बारिश होने पर बदबू ज्यादा फैलने से आस पास के रहवासी परेशान नजर आते है। साथ ही बदबू के कारण गंभीर बीमारी का खतरा बना रहता है। नगर पंचायत की लापरवाही सामने आ रहे है। जिस कचरे को समय पर उठाव करना चाहिए उसे नियमित रूप से उठाव नहीं कराया जाता, जिससे लोग परेशान है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button