विविध
*मां शीतला जुड़वास का कार्यक्रम नगर देवकर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा.*

देवकर:- *मां शीतला जुड़वास का कार्यक्रम नगर देवकर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा.*जिसमें कार्यक्रम इस प्रकार हैं दिनांक 19-06-2025,दिन गुरुवार सुबह 08 बजे – माता शीतला जी का पूजा पाठ श्रृंगार एवं हवन पूजन ( पं. श्रवण पाण्डेय द्वारा) सुबह 09 बजे से कलश यात्रा ( सांग बाबा ग्रुप देवकर,जय मां कालिका ग्रुप मोरिद ( भिलाई -3 ) की प्रस्तुति)प्रसिद्ध जाने माने 3 स्टार धुमाल नागपुर के साथ नगर भ्रमण करेगा। दोपहर 02 बजे से भंडारा दोपहर 03 बजे से नगर के सेवा भजन पार्टी,शाम 06 बजे से जय मां आरुषि शीतला बालिका जस परिवार गोड़री अर्जुनी , जिला राजनांदगांव की प्रस्तुति है।यह जानकारी दिनेश साहू जी, एवं अजय सपहा जी मां शीतला जुड़वास सीमित ने जानकारी दी।




