विविध

*युवा नेता सोनू साहू ने जताया बेमेतरा में 350 करोड़ की सौगात पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार*

 

बेमेतरा:- छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के बेमेतरा आगमन पर युवा नेता सोनू साहू ने किया स्वागत। युवा नेता साहू ने बेमेतरा में विकास की लहर 350 करोड़ से अधिक सौगात जैसे अमोरा बैराज एवं 6 विद्युत सब स्टेशन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विकास पुरुष विधायक दीपेश साहू का आभार व्यक्त किया। यह कहते हुए कि मुख्यमंत्री ने बेमेतरा विधानसभा की चिंता की है। जिन्होंने बेमेतरा विधायक दीपेश साहू की मांग पर बेमेतरा जिला और शहरवाशियों के लिए शुद्ध एवं मीठा पानी उपलब्ध कराने हेतु अमोरा में शिवनाथ नदी पर बैराज बनाने की घोषणा की। जो बेमेतरा जिला के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। साथ ही ऊर्जा का विस्तार प्रगति अपार। वही आधा दर्जन विद्युत सब स्टेशन की मिली सौगात। ना कहीं मुख्यमंत्री ने किया, ना किसी विधायक ने करवाया पर हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और बेमेतरा के जनप्रिय विधायक दीपेश साहू ने कर दिखाया। बेमेतरा में विकास की रफ्तार अब होगी और तेज कहा गया। इसके अलावा हर गांव, हर खेत और हर घर होगा रौशन।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button