विविध

*आनंदगांव से सोमनाथ धाम तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक*

 

बेमेतरा: बोल बम कांवड़ यात्रा समिति द्वारा हर साल की तरह इस साल भी एक विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह यात्रा आनंदगांव से शुरू होकर विभिन्न गांवों से गुजरते हुए सोमनाथ धाम पहुंची। यात्रा के दौरान “हर हर महादेव”, “बोल बम” और “जय श्रीराम” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

 

इस यात्रा का मुख्य आकर्षण जय मां शाकंभरी जस बईहा झांकी परिवार भिलाई की मनमोहक प्रस्तुति और माँ सिद्धि डीजे का साथ था। यात्रा में आनंदगांव के अलावा, तेलगा, बारगांव, पाहंदा, अछोली, जमघट, चेटुवा, सहगांव, खुड़मुड़ा, भरदा और मुड़पार जैसे गांवों के कांवड़ यात्री भी शामिल हुए।

सोमनाथ मंदिर में जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी भोजन भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस यात्रा में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश मंत्री अवधेश सिंह चंदेल सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता, पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button