*देवरबीजा में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जयंती में एकता दौड़ का आयोजन*

बेमेतरा/देवरबीजा:- ब्लॉक बेरला अंचल के ग्राम पंचायत देवरबीजा में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जयंती में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। वही सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 और निधन 15 दिसंबर 1950 में हुआ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता और भारतीय गणराज्य के संस्थापक पिता थे। जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए देश के संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाया।
भारत के लौहपुरुष सरदार पटेल का आजादी के बाद भारत के एकीकरण में सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसलिए उन्हें राष्ट्रीय एकता का प्रणेता माना जाता है। उनका जन्मदिन देश भर में राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है। सरदार पटेल की जयंती पर देश भर में रन यूनिटी का भी आयोजन किया गया। कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जिसमें सरदार पटेल की जीवनी, उनके महान व्यक्तित्व, उनके सशक्त विचारों, आजादी, राष्ट्रनिर्माण व एकीकरण में उनके योगदान से जनता को रूबरू कराया गया। सरदार पटेल की जीवनी व कार्यों एवं दर्शन पर आधारित क्वीज, निबंध व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालयो में कराया गया। इस दौरान कुमारी देवी प्रसाद चौबे शासकीय उच्चतम माध्यमिक विद्यालय देवरबीजा व स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल का जीवनी को दर्शाया। कार्यक्रम में सरदार पटेल का जन्मदिन को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि टी.आर. साहू जिला पंचायत सदस्य बेमेतरा, अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि नोहर देवांगन, विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजेश सोरी, कुमारी देवी चौबे शासकीय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्रभारी प्रचार्य लेब्रिना कुमार मेम, पालक – अनिल राजपुत, हेमलाल देवांगन, नेकपाल देवांगन, उत्तम साहू, नोहर सिंह देवांगन, हीरा लाल साहू जी, शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा ग्रामवासियों ने भाग लिया गया। इस कार्यक्रम में अधिक संख्याओं में लोगो उपस्थिति रहे।




