विविध

*भिलाई शहर के सूर्या मॉल की 08 स्पॉ सेंटरों में पुलिस की रेड कार्यवाही, मसाज थेरेपी की आड़ में चल रहा रहा देह व्यापार का भांडाफोड़,05 आरोपी गिरफ्तार* 

 

मुदस्सर मोहम्मद✍

*दुर्ग/भिलाई:-* जिला में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार पेट्रोलिंग करने के निर्देशानुसार दिनांक 14 जून को सूर्या मॉल स्थित स्पों सेंटरों में स्पा सेंटर के नाम पर अवैध रूप से देह व्यापार कराये जाने के संबंध में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई उक्त सूचना पर टीम बनाकर व प्वॉइंटर भेजकर रेड कार्यवाही करते हुए सूर्या मॉल स्थित कुल 8 स्पॉ सेंटरों में दबिश दी जाकर चेकिंग कार्यवाही की गयी मौके पर ब्लू *एलीजा स्पा सेंटर की संचालिका श्रीमती अहिल्या सागरवंशी उम्र 36 साल साकिन सिकोला भाठा दुर्ग थाना मोहन एवं सेंस स्पों सेंटर की संचालिका पूजा सुधु उम्र 32 साल साकिन पावर हाउस छावनी के स्पा सेन्टर* को चेक किया गया आपत्तिजनक वस्तु एवं पाँच नग रजिस्टर एवं 2,000 रूपये तथा स्या सेंटर के रूम में ग्राहक 1. *योगेश कुमार देवागन उम्र 39 साल साकिन नवागावं जिला धमतरी (छ.ग.) 2. संतोष कुमार देवांगन उम्र 43 साल साकिन फिगेशवर जिला गरियाबंद 3. कमलेश देवांगन उम्र 35 साल साकिन राजिम जिला गरियाबंद* मिले जिनके पास भी आपत्तिजनक वस्तु एवं विभिन्न कम्पनी के तीन नग मोबाईल को जप्त किया गया है तथा आरोपियों *श्रीमती अहिल्या सागरवंशी, श्रीमती पुजा सुधु योगेश कुमार देवांगन, संतोष देवांगन, कमलेश देवागन के विरुद्ध अनैतिक देह व्यपार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3,4,5,7* साथ ही *एलोरा स्पों में आपत्ति जनक वस्तु प्राप्त होने पर संचालिका के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही* किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है,

 

उक्त कार्यवाही में *नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय के द्वारा महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रद्धा पाठक, उप निरीक्षक गुरुविन्दर सिंग संधु, सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा, आरक्षक तुषार छेदैया, जी. लक्ष्मीनारायण* , *संतोष निर्मलकर, सविन्दर सिंग* की कार्यवाही में सराहनीय योगदान रहा ।

 

आरोपीगण –

 

1. योगेश कुमार देवागन उम्र 39 साल साकिन नवागावं जिला धमतरी (छ.ग.)

 

2. संतोष कुमार देवांगन उम्र 43 साल साकिन फिमेशवर जिला गरियाबंद

 

3. कमलेश देवांगन उम्र 35 साल साकिन राजिम जिला गरियाबंद

 

4. अहिल्या सागरवंशी, 36 साल सा. सिकोला भाठा दुर्ग

 

5. पूजा सुधु, 32 साल सा छावनी

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button