विविध
*●डेहरी के बाद पथर्रीकला में नवविवाहित दम्पत्ति के बीच मर्डर और सुसाइड का खेल, पति ने गला दबाकर पत्नी को उतारा मौत के घाट फिर स्वयं कर लिया आत्महत्या, शादी के चंद महीने में ही खुशियां बदली मातम में●*

*बेमेतरा:-* परपोड़ी थाना इलाके के पथर्रीकला गाँव से नवविवाहित जोड़े के मर्डर व सुसाइड का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसमे पति ने अपने पत्नी की निर्मममतापूर्वक की गला दबाकर हत्या पश्चात स्वयं पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों नवविवाहित दम्पत्ति की शादी चन्द महीने पहले ही हुई थी, वही इस सनसनीखेज वारदात से गाँव मे मातम पसर गया है। हालाँकि इस घटना की सूचना पर परपोड़ी पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर दोनों मृतक दम्पत्ति की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा एवं पंचनामा तैयार करते हुए मर्ग कायम कर मामले में विवेचना शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि इस घटना के एक दिन पूर्व ही देवकर चौकी क्षेत्र के डेहरी गाँव में इसी तरह पति ने पत्नी की जान लेने की कोशिश कर स्वयं सुसाइड कर लिया।




