छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत यात्राएं पुनः प्रारंभ

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत यात्राएं पुनः प्रारंभ

कवर्धा 11 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत यात्राएं पुनः प्रारंभ किया गया है। योजना के तहत 10 अप्रैल से 10 मई 2025 तक प्रस्तावित तीर्थयात्रा कार्यक्रम समाज कल्याण विभाग से प्राप्त हुआ है। कबीरधाम जिले के लिए 244 तीर्थयात्री के लिए आबंटित किया गया है। सभी तीर्थयात्रियों को शिरडी, शनि सिंगनापुर और त्रयम्बकेश्वर ज्योर्तिलिंग का दर्शन काराया जाएगा। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने सभी जनपद सीईओं और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को तीर्थयात्रा के लिए तीर्थयात्री चयन के निर्देश दिए है। जारी आदेश में बताया गया है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत वरिष्ठ नागरिकों, विधवा एवं परित्यक्त महिलाओं को लाभ दिलाने के लिए सभी जनपद पंचायत, नगर पालिका और नगर पंचायतों में संलग्न निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप तीर्थयात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का चयन कर 25 प्रतिशत प्रतीक्षा है।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button