1008 श्रीवासुपूज्य भगवान का मोक्षकल्याण मनाकर निकाली जाएगी विशाल शोभा यात्रा (विमान यात्रा)
भक्तिमय संगीत के साथ मालवीय रोड मंदिर सें सदरबाजार एडवर्ड रोड, गोलबाजार, चिकनी मंदिर होते हुए वापस मालवीय रोड स्थित जैन मंदिर मे नगर भ्रमण के लिए निकाली जाएगी

अनंत चतुर्दशी के अवसर पर श्री दिगम्बर जैन मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड मे 1008 श्रीवासुपूज्य भगवान का मोक्षकल्याण मनाकर निकाली जाएगी विशाल शोभा यात्रा (विमान यात्रा)
श्री दिगम्बर जैन मंदिर पंचायत ट्रस्ट मे आज दिनांक 8.9.2022 को सुबह 7 बजे दसलक्षण पर्युषण महापर्व पर उत्तम अकिंचन धर्म मनाया गया जिसमे आज सौधर्म इंद्र बनने का दीपक कुमार जैन गणेशराम नगर को ईशान इंद्र आदेश जैन समता कॉलोनी जैन महेंद्र इंद्र नीरज जैन अलका रेस्टोरेंट सनत इंद्र अर्पित जैन को प्राप्त हुआ

आज श्री जि की शांति धारा करने का सौभाग्य डॉ देवकुमार धर्मेंद्र प्रियेश प्रियदर्शी जैन को प्राप्त हुआ आगामी दिनांक 9.9.2022 शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी पर श्री वासुपूज्य भगवान के मोक्ष कल्याण दिवस के अवसर पर के दिन श्री जी की विमान यात्रा (विशाल शोभायात्रा) सुबह 7.30 बजे गाजे बाजे के साथ भक्तिमय संगीत के साथ मालवीय रोड मंदिर सें सदरबाजार एडवर्ड रोड, गोलबाजार, चिकनी मंदिर होते हुए वापस मालवीय रोड स्थित जैन मंदिर मे नगर भ्रमण के लिए निकाली जाएगी तत्पश्चात सुबह 8.30 बजे अभिषेक शांति धारा पूजन किया जायेगा इसी कड़ी मे दिनांक 10.9.2022 को सुबह 10 बजे दसलक्षण पर्व पर जिन्होंने व्रत उपवास किये है उनका सम्मान व पारणा का कार्यक्रम किया जायेगा दिनांक 11.9.2022 रविवार को सामूहिक क्षमावाणी कार्यक्रम रखा गया है जिसमे सभी समाज के लोग एक साथ इकट्ठे होकर वर्ष भर हुई गलतियों के कारण एक दूसरे सें क्षमा मांगेंगे और क्षमा देंगे तत्पश्चात समस्त समाज का वात्सल्य भोज का आयोजन श्री दिगम्बर जैन मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड द्वारा किया गया है सूचनादाता
प्रणीत जैन
(कार्यकारणी सदस्य)
प्रचार प्रसार प्रमुख




