कबीरधाम विशेष

मालवाहक वाहनों का उपयोग केवल माल परिवहन के लिए किया जाए, किसी भी परिस्थिति में सवारी बैठाने की अनुमति नहीं है

**

यातायात सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाना परिसर स. लोहारा में क्षेत्र के 47 मालवाहक एवं पिकअप वाहन स्वामियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वाहन स्वामियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यह स्पष्ट किया गया कि मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करता है।

**बैठक के प्रमुख बिंदु:**
– मालवाहक वाहनों का उपयोग केवल माल परिवहन के लिए किया जाए, किसी भी परिस्थिति में सवारी बैठाने की अनुमति नहीं है।
– यदि कोई वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध यातायात अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
– यातायात नियमों का पालन न करने से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, जिससे जान-माल की हानि हो सकती है।

यह बैठक पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल व श्री पंकज पटेल के निर्देशन में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रतीक चतुर्वेदी के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी स. लोहारा द्वारा सभी वाहन स्वामियों को नियमों की गंभीरता से अवगत कराते हुए यातायात सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की गई।

बैठक के अंत में 47 वाहन स्वामियों से शपथ पत्र भरवाया गया, जिसमें उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि वे अपने मालवाहक वाहनों में किसी भी परिस्थिति में सवारी नहीं बैठाएंगे और यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करेंगे।

कबीरधाम पुलिस आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सभी वाहन चालक और वाहन स्वामी यातायात नियमों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाया जा सके।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button