विविध

*दीपावली पर मौहाभाठा में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की थान-खम्हरिया प्रतिनिधि गौरव बिंदल की सौजन्य मुलाकात, दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पर्व की बधाई देकर मंत्री जी को भेंट माँ दुर्गा की फ्रेम*

*बेमेतरा/थान खम्हरिया:-* दीपावली के पावन अवसर पर विगत बुधवार को नगर पंचायत थान खम्हरिया के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रतिनिधि- गौरव बिंदल की अगुवाई में क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कद्दावर कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे से मिलने उनके गृहग्राम मौहाभाठा पहुंचे। जहां पर मंत्री रविन्द्र चौबे से सभी के द्वारा सौजन्य मुलाकात कर दीपावली की बधाई दी गयी। जिसमे नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष- गौरव बिंदल द्वारा दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नगर पंचायत थानखम्हरिया एवं समस्त नगरवासियों के तरफ से माँ दुर्गा फ्रेम प्रतिमा भेंट कर मंत्री रविंद्र चौबे को दीपों के पर्व दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गयीं।जिसमे नगर पंचायत थानखम्हरिया के अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव बिंदल के साथ, पार्षदगणों में कन्हैया निर्मलकर, सोनिया/सतीश जोशी, दुर्गा विष्णु मांडले, योगेश तिवारी, अशोक जोशी, विधायक प्रतिनिधि-अशोक बिंदल, वरिष्ठ कांग्रेसी-नथमल जोशी, प्रताप छाबड़ा, राकेश भुवाल, सागर यादव, हरीश निर्मलकर, जगमोहन यादव सहित दर्जनों कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button