*भाजपा नेता व बजरंग दल के संयोजक से किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री ने की बेमेतरा में मुलाकात*

बेमेतरा:-भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री पिंकीशिवराज साह का हुआ परिवारिक कार्यो से बेमेतरा आगमन। जहां उन्होंने बेमेतरा के विश्राम गृह में भाजपा नेत्री संध्या परगनिहा, बेमेतरा सह प्रभारी मनीष देवांगन सहित बजरंग दल संयोजक नितेश सोनी व भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर मिशन 2023 पर चर्चा किया, भाजपा नेत्री संध्या व युवा मोर्चा सह प्रभारी मनीष ने बताया की वे छतीसगढ़ में शराबबंदी को लेकर पुनः बड़ी आंदोलन की तैयारी कर रही इस विषय पर लगातार प्रवास भी चल रही है, मुलाकात के बाद सोड़, करामल, देवरबीजा ,सिंघोरी, राका, कठिया किरीतपुर, सहित आस – पास के गांव में जाकर महिलाओं से मिलकर शराब बंदी के विषय पर चर्चा की। और सभी महिलाओं ने छतीसगढ़ व बेमेतरा जिले में बड़ा आंदोलन करने के लिए सहमति दी,वही गौठान में जाकर नरवा गरवा योजनाओं का भी जायजा लिया, जिसमे बजरंग दल संयोजक नितेश सोनी ने बताया कि बहुत से गौठान सूखे मीले जहां व्यवस्था में लापरवाही देखी जा रही है।




