विविध

*खिसोरा में माँ लक्ष्मी प्रतिमा का धूमधाम से बाजे-गाजे सेवा गीत शोभायात्रा निकाल कर तालाब में किया विसर्जन*

 

बेरला:- ब्लॉक बेरला के ग्राम खिसोरा में माँ लक्ष्मी की प्रतिमा धूमधाम से विसर्जन किया गया। बता दें कि ब्लॉक मुख्यालय सहित ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में दीपावली के पावन पर्व प्रकाशमय व हर्षोल्लास के साथ बड़े धूमधाम से मनाया गया। माँ लक्ष्मी प्रतिमा की स्थापना समिति एवं ग्रामीणों के सहमति से किया गया। वही सौंदर्य व लोभायमान पंडालों का निर्माण रूप देकर माता लक्ष्मी को स्थापित किया। इस वर्ष मां लक्ष्मी की प्रतिमा 30 अक्टूबर 2024 धनतेरस को स्थापित व 03 नवंबर 2024 को हवन पूजा व विशाल भंडारण का आयोजन किया गया। उसके बाद मां लक्ष्मी विसर्जन के लिए भव्य शोभायात्रा निकाल कर गाजे-बाजे के साथ नाजते-बजाते सभी भक्तों ने धूमधाम गलियों का भ्रमण किया गया। इस शोभायात्रा में धुमाल व जय माँ कालिका नव दुर्गा झांकी अघोरा परिवार का आयोजन हुआ। शोभायात्रा के दौरान गांव की महिलाएं व बहनों ने आरती थाल सजाकर माता रानी की पूजा अर्चना कर श्रीफल, फूल चढ़ाया गया। वही गांव के देवी देवता मंदिरों से विदाई लेते हुए गांव के तालाब में पहुंच कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर विसर्जन किया गया। इसके मुख्य आयोजक लक्ष्मी युवा समिति के सदस्यगण संतोष (पंडा), हीरेन्द्र साहू, धीरज, योगेश, सुदर्शन, अजय, राहुल, जनक, लोचन, टिकेश्वर, बिन्नी, संजय, शुभम, कन्हैया, दानेश्वर, पीलू, विजय, धनन्जय, गजेंद्र, धनेश्वर, दिलेश्वर, उपेंद्र, उमेश, दीपक, नारायण, करण, हीरालाल, गीतेश, लेमन, मुकेश, सोनू, रवि, तुलेश, रोहित, दुर्गेश, हेमंत, समीर, मुन्ना, राज, आर्यन, भीमा, कर्ण खुमान, रुद्रप्रताप एवं समस्त ग्राम वासी खिसोरा की उपस्थिति रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button