विविध

*• पुलिस चौकी देवरबीजा क्षेत्र के ग्राम कंदाई में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला एक आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही।*

*आरोपी के कब्जे से 14 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त*

 

बेमेतरा:- बेमेतरा पुलिस के द्वारा एक हेल्प लाईन नंबर 9479257558 का शुभारम्भ किया गया जिसे समाधान नाम दिया गया है। इस नंबर पर आम नागरिकों के द्वारा कभी भी अपनी शिकायत गोपनीय रूप से दर्ज कराया जा सकता है।

एक व्यक्तिय से समाधान नंबर पर शिकायत प्राप्त हुआ कि पुलिस चौकी देवरबीजा क्षेत्र के ग्राम कंदई में अवैध रूप से शराब बिक्री करते है।

शिकायत के आधार पर बेमेतरा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 19.06.2023 को पुलिस चौकी देवरबीजा क्षेत्र के ग्राम कंदई में पुलिस चौकी देवरबीजा स्टाफ पहुच कर शिकायत के अधार पर चेकिंग किया गया, चेकिंग के दौरान अवैध रूप से शराब रखकर शराब बिक्री कराने पर आरोपी चालक पटेल पिता स्वं. नजरू सिंह पटेल उम्र 52 साल साकिन कंदई पुलिस चौकी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा के पास से 14 पौवा अंग्रेजी शराब कीमती करीबन 1,680/- रूपये एवं बिक्री रकम 520/- रूपये कुल जुमला 2,200/- रूपये को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) ख आबकारी एक्ट के तहत तथा लोगों को अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने पर आरोपी कन्हैया पटेल पिता कृपालु पटेल उम्र 60 साल साकिन कंदई पुलिस चौकी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा के विरुद्ध धारा 36(c) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया है।

समाधान में उक्त शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा समाधान सेल प्रभारी एवं पुलिस चौकी देवरबीजा प्रभारी को आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किये। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी बेमेतरा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है उपरोक्त कार्यवाही में समाधान सेल एवं पुलिस चौकी देवरबीजा स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button