वन कर्मचारी संघ ने फूंका हड़ताल का बिगुल

*वन कर्मचारी संघ ने फूंका हड़ताल का बिगुल*
छत्तीसगढ वन कर्मचारी संघ रायपुर के प्रांतीय आह्वान पर कबीरधाम जिले के समस्त वन कर्मचारी 2 अगस्त से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी कर लिए हैं। यूनियन के जिला पदाधिकारी, तहसील अध्यक्ष एवं समस्त परिक्षेत्र अध्यक्ष सहित कर्मचारियों की आम सभा की बैठक आज कष्ठागार कवर्धा में संपन्न हुआ। इसमें हड़ताल पर जाने के संबंध में रणनीति और रूपरेखा तैयार की गई। सभी तहसील एवम् परिक्षेत्र में इस सम्बंध बैठक बुलाए जाने की घोषणा की गई।
*मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को सौंपा गया ज्ञापन।*
सात सूत्रीय मांगों को लेकर होने वन कर्मचारी संघ के आंदोलन के प्रथम चरण की शुरुआत हो चुकी है। जिसमें सभी जिला केन्द्रों में आज एक साथ सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले में भी वन विभाग के कर्मचारियों ने रैली कर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिन मांगो को लेकर ज्ञापन दिया गया उसमे प्रमुख रूप से 2003 के नियमानुसार 2750 वेतनमान के स्थान पर 3050 वेतनमान से कर्मचारी का वेतन पुनरीक्षण,
बीएफओ(वनरक्षक), सीएफओ(वनपाल) एस सी एफ ओ(उप वन क्षेत्रपाल) एवं आरएफओ (क्षेत्रपाल)को संघ द्वारा प्रस्तावित वेतन ग्रेड प्रदान किया जाए। विभागीय संरचना का सेटअप पुनरीक्षण किया जाए। लघु वन उपज संघ में वन विभाग के 180 पदों पर संविदा भर्ती तत्काल निरस्त किया जाए। बिलासपुर में वनपाल प्रशिक्षण विद्यालय तथा अनियमित कर्मचारियों को नियमित किए जाने का विषय भी प्रमुख रूप से शामिल है। रैली में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष परसराम चंद्राकर, सचिन, ओंकार चंद्रवंशी, महेंद्र कुमार जोशी, चंदन मरावी नागेंद्र पटेल भूपेश कौशिक ललित यादव निर्मला बंजारे जितेंद्र चंद्राकर, हेमूराम कचलामें, मनोज खुसरो सहित जिले भर के वन कर्मचारी गण शामिल रहे।
*बनाई गई हड़ताल की रणनीति*
ज्ञापन के पहले कष्ठागार कवर्धा में वन विभाग की समस्त कर्मचारियों द्वारा एकत्रित होकर
अनिश्चितकालीन हड़ताल के संबंध में रणनीति तैयार की गई। वन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष श्री परशराम चंद्राकर ने बताया कि अगले चरण में 18 जुलाई को संभाग स्तर पर रैली निकालकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम संभाग आयुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मांगी पूरी नहीं होने पर 2 अगस्त 2023 से वन विभाग के समस्त कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन पर कूद पड़ेंगे। कर्मचारियो की रेंजवार मीटिंग किया जा रहा है।बैठक में प्रमुख रूप से जिला सचिव गणेश ठाकुर, निर्मला बंजारे, तारकेश यादव ,ज्ञानेश्वर आनंद, सचिन सिंह, राजपूत, सत्यकुमार भास्कर ,ललित यादव, भोलाराम साहू, विनोद भास्कर सहित संघ के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।





