विविध

*■पुलिस लाइन के कॉलोनी में पक्की सड़क की बहुप्रतीक्षित मांग पर शासन-प्रशासन का ध्यान नही, हादसे की डर में स्वयं की परिश्रम से मरम्मत कर आवाजाही को मजबूर पुलिसकर्मी परिवार■*

 

 

*■बेमेतरा:-* ज़िला मुख्यालय बेमेतरा शहर से कवर्धा मार्ग पर स्थित पुलिस लाइन के कॉलोनी परिक्षेत्र से एक गम्भीर मूलभूत समस्या सामने आ रही है, जिसमे 250 पुलिसकर्मी परिवार के लिए बनाये गए आवासों को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली करीब 400 मीटर की सड़क कई बरसों से डामरीकृत अथवा सीमेन्टीकृत नही है। जिससे बरसात के दौर में हर साल इस कच्ची सड़क से पुलिसकर्मी व उनके परिवारों को आवागमन के दौरान काफी परेशानी उठानी पड़ती है, जिसके बावजूद इस समस्या का समाधान नही हो पाया है। जबकि देखा जाए तो पुलिस प्रशासन द्वारा अनेक मर्तबा शासन- प्रशासन को पुलिस कॉलोनी की इस मूलभूत समस्या से अवगत करा दिया गया है। किन्तु इसका अबतक निराकरण नही होने से पुलिस कॉलोनी के रहवासी स्वयं की परिश्रम से कच्चे सड़क की मरम्मत कर आवाजाही कर रहे है जो चिंताजनक है।

 

दरअसल अविभाजित दुर्ग ज़िला से दशकभर पूर्व साल 2012 में अलग होकर बेमेतरा नया ज़िला का निर्माण हुआ था। जिसके तहत ही बेमेतरा में ज़िला पुलिस कार्यालय की पदस्थापना के साथ पुलिसकर्मी परिवार के आवास के लिए अलग से कवर्धा रोड पर एक व्यवस्थित रहवासी कॉलोनी का निर्माण किया गया था, किन्तु तत्कालीन समय मे जिम्मेदार शासन-प्रशासन द्वारा नेशनल हाइवे के मुख्य मार्ग को पुलिस लाइन के कॉलोनी से जोड़ने वाली सड़क को कच्चे रुप में छोड़ दिया गया था, जो लगभग अभीतक इसी अवस्था यथावत बरकरार है। जिसके चलते खस्ताहाल सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके है, जो रहवासी पुलिस परिवारों के लिए बड़ा ही आफत बन चुका है। वही इस मार्ग से रोजाना पुलिस परिवार के बच्चों का बस एवं पुलिसकर्मियों का काफिला अपने ड्यूटी के लिए निकलता है।इसलिए इस मूलभूत समस्या का तत्काल समाधान बहुत ही जरूरी है। जबकि इस समस्या पर पुलिस प्रशासन द्वारा अनेक बार रोड को पक्का करने की मांग पूर्व में तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री-ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष-शकुंतला साहू एवं लोकनिर्माण विभाग, आरईएस विभाग, नगर पालिका प्रशासन सहित कई जिम्मेदार अफसरो व जनप्रतिनिधियों तक मांग की जा चुकी है लेकिन इस बहुप्रतीक्षित मांग पर अभी भी कोई पहल नही हो पाया है। जबकि देखा जाए तो वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन के डिप्टी सीएम एवं पीडब्ल्यूडी मन्त्री अरुण साव बेमेतरा ज़िला के प्रभारी मंत्री भी है, लिहाजा पुलिस लाइन के करीब 250 पुलिसकर्मी परिवारों को वर्तमान शासन-प्रशासन से बड़ी उम्मीद थी, किन्तु अभीतक इस दिशा में कोई प्रयास नही हो पाने से कॉलोनी के रहवासी भी निराश होकर पूर्व की तरह स्वयं की स्वेच्छा से कामचलाऊ ढंग से अस्थायी मरम्मत कर गुजर-बसर करने को मजबूर है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button