नई सोच से आविष्कारों हेतु बढाया कदम, ताकि वैज्ञानिक बनने का सपना हो साकार

कवर्धा छत्तीसगढ़
“प्रतिभागी समापन समारोह में मोमेंटो व प्रमाणपत्र से हुए पुरस्कृत”
“बाल वैज्ञानिकों ने अपने विचारों को मॉडल में दिया आकार”
“नई सोच से आविष्कारों हेतु बढाया कदम, ताकि वैज्ञानिक बनने का सपना हो साकार”
28 एवं 29 नवंबर तक चला “इंस्पायर अवार्ड मानक जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रादर्श प्रतियोगिता 2021-22,”
“कबीरधाम से 10 – व बेमेतरा जिला से 8 माॅडल राज्य स्तर के लिए हुए चयनित
#
दो दिनों तक कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय आदर्श कन्या विद्यालय में चले “इंस्पायर अवार्ड मानक जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रादर्श प्रतियोगिता 2021-22” के प्रदर्शनी के द्वितीय दिवस कलेक्टर जनमेजय महोबे एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल तथा जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र कुमार गुप्ता, डीएनओ यू.आर.चन्द्राकर व एम.आई.एस., प्रशासक सतीश कुमार यदु द्वारा चयनित प्रतिभागियों के मॉडल का सुक्ष्मता से अवलोकन कर शाबाशी दिए तथा नये सोच के साथ मॉडल / प्रायोजना को तैयार कर प्रदर्शन करने के लिए, कबीरधाम एवं बेमेतरा जिले के बाल वैज्ञानिक विद्यार्थीयों को बधाई एवं शुभकामनाये दिये। कलेक्टर जनमेजय महोबे द्वारा प्रत्येक माॅडल के पास पहुंच कर विद्यार्थी से रूबरू हुए तथा उन्हें प्रोत्साहित किया और मॉडल / प्रायोजना का बारी-बारी से अवलोवन के दौरान विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडल की खूबियां गिनाई । जिसमें शिक्षिका प्रभा चंद्राकर के मार्गदर्शन में स्मार्ट सीजी इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल की आसिया खान- सोनम वर्मा,मयंक केशरवानी,अकमल रजा खान के फारमर गैस प्लांट,शिक्षक नितेन्द्र वैष्णव के मार्गदर्शन में मिडिल स्कूल कोतवाली गोबर्रा के यशवंत कुमार का स्लीपिंग बैग विच एयर कूलर माॅडल,शिक्षिका मंजू यादव के मार्गदर्शन में मिडिल स्कूल-राजपुर (लोहारा) के सूरज सिन्हा का ऊर्जा संरक्षण,शिक्षक भरत साहू के मार्गदर्शन में रामकृष्ण पब्लिक स्कूल कवर्धा की कु.साक्षी भारती का नारियल बूच व खोटली से “वेस्ट से बेस्ट बनाने ” का,शिक्षिका यक्ष चंद्राकर के मार्गदर्शन में मिडिल स्कूल महली-पंडरिया की महिमा चंद्राकर का आधुनिक यंत्र से फसल सुरक्षा इत्यादि माॅडल भी खूब सराहे गये। जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि कवर्धा से 169 व बेमेतरा से 101 कुल 270 प्रतिभागी के मॉडल – प्रायोजना इस प्रदर्शनी के लिए चयनित हुए थे, इसमें 208 प्रतिभागी ही शामिल हुए, जिसमें से दस प्रतिशत अर्थात् बेमेतरा जिला से 8 तथा कबीरधाम जिला से 10 कुल -18 मॉडलों का चयन राज्य स्तरीय प्रदर्शनी हेतु हुआ है , जिसे एन.आई. एफ. इंडिया से सीनियर प्रोजेक्ट एशोसियेट ” राज्य ज्यूरी चीफ”प्रज्ञा रितुपर्णा व जिले की 10 विषय विशेषज्ञों की “निर्णायक मण्डल” ने दो दिनों तक बारिकी से विद्यार्थियों के नयी कल्पनाओं का सूक्ष्मता से मूल्यांकन किया।” समापन समारोह “में नगरपालिका परिषद् के अध्यक्ष ऋषि शर्मा जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा होरीलाल साहू,कीर्तन शुक्ला निज सचिव कैबिनेट मंत्री,मणीकांत त्रिपाठी जन प्रतिनिधि ,पार्षद सुनील साहू, राज्य ज्यूरी चीफ प्रज्ञा रितुपर्णा,जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र कुमार गुप्ता, नोडल अधिकारी यू.आर.चंद्राकर,एम.आई.एस. प्रशासक सतीश यदु ने सभी 18 चयनित प्रतिभागियों को मोमेंटो व प्रमाणपत्र से पुरस्कृत किया गया साथ ही समस्त 208 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किये ,निर्णायक मण्डल व प्रदर्शनी में जिम्मेदारी निभाने वाले अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र तथा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये गये । कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक दुर्गेश पाण्डेय ने किया तथा मंचीय व्यवस्था एबीइओ अनिल केशरवानी ,मुदिता गुप्ता ,नीलेश चंद्रवंशी,रवि क्षत्रिय,भानू चंद्राकर ने बखूबी निभाई ।
समापन समारोह में व्याख्याता अशोक कुमार गुप्ता, टिकेश्वर साहू ,अश्वनी कोसरे,अरूणाभ झा,संजू मिश्रा, नीलिमा जनार्दन ने अपने अनुभव साझा करते हुए ,विद्यार्थियों को हमेशा नयी-नयी बातों को सीखकर,कुछ नया करने पर जोर दिया ,जो समाज के काम आ सके ।
भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय से इंस्पायर अवार्ड्स मानक (मिलियन माइंड्स ऑगमेंटिंग नेशनल एस्पिरेशन एंड नॉलेज) मे विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग छत्तीसगढ़ सरकार अंतर्गत राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद छत्तीसगढ़ के निर्देशानुरूप जारी दो दिवसीय
प्रदर्शनी के द्वितीय दिवस कबीरधाम के निजी व शासकीय विद्यालय के कक्षा 11 वीं व 12 वीं के विज्ञान संकाय के विज्ञान व गणित विषय में रूचि रखने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने संस्था प्रमुखों के मार्गदर्शन मे प्रदर्शनी में लगे मॉडल प्रादर्श का अवलोकन कर विज्ञान के बुनियादी अमूर्त सिद्धांतों का मूर्त रूप से रूबरू हुए तथा व्यहारिक जीवन उनके अनुप्रयोगों से अवगत हुए ।



