नवागढ़
*■नवागढ़ के पूर्णिमा हॉस्पिटल का भाजपा नेता डॉ.जगजीवन खरे ने फ़ीता काटकर किया शुभारंभ■*

*बेमेतरा/नवागढ़:-* ब्लॉक मुख्यालय स्थित नगर पंचायत नवागढ़ में विगत शुक्रवार को भाजपा नेता व डॉक्टर जगजीवन खरे ने पूर्णिमा हॉस्पिटल में पहुंचकर फीता काटकर हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया। जिसमे इस दौरान पूर्णिमा हॉस्पिटल के डॉक्टर एवं समस्त स्टॉफ भी उपस्थित रहे। बताया जा रहा है कि इस निजी अस्पताल में बेहतरीन सुविधा के अनेक प्रकार के रोगों एवं बीमारियों का ईलाज किया जाएगा। इस अवसर पर नवागढ़ क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता छ्न्नू गुप्ता भी उपस्थित रहे।


