*शाला सण्डी के प्रांगण में मेगा पालक शिक्षक बैठक का आयोजन*

बेरला:- शासन के निर्देशानुसार बेरला हकब्लॉक के संकुल केंद्र डंगनिया-ब के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सण्डी के प्रांगण में मेगा पालक शिक्षक बैठक का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम की शुभारंभ सरस्वती मां के पूजा अर्चना के साथ हुई। शिक्षक लोकेश साहू ने पालकों से बच्चों के शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिये। पालकों को घर के वातावरण में बच्चों के पढ़ाई के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने की लिए अपील किये। शिक्षक ओमनारायण साहू ने बताया कि मेगा पालक शिक्षक बैठक के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शारीरिक मानसिक एवं सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय एवं पालक के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना है। पालकों से बच्चों के अकादमिक प्रगति पर चर्चा, घर के वातावरण में किसी एक जगह पढ़ाई का कोना बनाना, छात्र दिनचर्या की जानकारी रखना, बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करना, बच्चों ने आज शाला में क्या सीखा, होम वर्क के बारे में ध्यान देना। प्राथमिक प्रधान पाठक वीरेन्द्र कुमार सिन्हा ने पालकों से कहा कि परीक्षा के समय बच्चे परीक्षा के दबाव में तनाव या अवसाद ग्रस्त न हो, इस बात की भली भाँति जानकारी रखें। शाला की समय सारिणी से अवगत कराया। पालकों को अवगत कराया कि जाति, निवासी, आय-प्रमाण पत्र बनाने के लिए विभाग के द्वारा शिविर लगाए जा रहे है। बस्तारहित शनिवार, पॉक्सो एक्ट, डिजिटल शिक्षण में दीक्षा एप, ई-जादुई पिटारा, डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास आदि की जानकारी से अवगत कराया गया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तोरन लाल साहू, उपाध्यक्ष सरिता साहू, उपसरपंच तखत राम साहू, रघुनाथ साहू, होरीलाल साहू, अघनु राम साहू, धनेश्वरी निषाद, गौरी साहू, चमेली साहू, प्रतिमा साहू, कांति साहू, सुमित्रा यादव, इतवारी साहू, बसंत सेन, चंद्रशेखर साहू, आशीष साहू, रामजी साहू, प्राथमिक प्रधान पाठक वीरेंद्र कुमार सिन्हा, शिक्षक लोकेश साहू, ओमनारायण साहू, नीलेश कुमार वर्मा, राधेश्याम ईसदा, रामस्वरूप साहू एवं बच्चों के पालकों की उपस्थिति रही।




