विविध

*सलधा में भूतपूर्व विधायक चंन्देल ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन*  

 

बेरला:- ब्लॉक बेरला के ग्राम सलधा में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाए। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर बेमेतरा विधानसभा के भूतपूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री छत्तीसगढ़ से अवधेश सिंह चंन्देल ने डॉ० भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर भारतीय जनता पार्टी के सदस्य व कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण भी अधिक संख्या में उपस्थित रहे और माल्यार्पण कर नमन किया। वही डॉ भीमराव अंबेडकर की जयकारे की घोष लगाते रहे। इस मौके पर अवधेश सिंह ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनको नमन करते हुए उनकी जयंती पूरे देश मे मनाई जा रही है। आज इस पावन दिवस पर हमें ये संकल्प लेना है कि जो हमारा संविधान है वो पूरे दुनिया मे अनूठा संविधान है, एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी के बारे में जानने का अवसर मिलेगा, जिन्होंने जीवनभर सभी को समान अधिकार देने की मांग की। बाबा साहेब के अनमोल विचार युवाओं में सकारात्मक ऊर्जाओं का संचार करेंगे। बाबा साहेब के अनमोल विचार युवाओं का परिचय एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी से करवाएंगे, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपना जीवन भारत की आज़ादी के लिए समर्पित कर दिया। वह स्वतंत्रता सेनानी कोई और नहीं, डॉ भीमराव अंबेडकर थे। लोगों को एक समान अधिकार इस संविधान ने दिया है, और हमें ये संकल्प लेना है कि इस संविधान को अक्षुण रखना है, समतामूलक समाज की ओर आगे बढ़ना है। इस अवसर पर बलराम पटेल, अमन साहू, लीलाराम साहू, भीषम साहू, व्यास साहू, संजीव तिवारी, रमेश, शिवझडी सिन्हा, कार्तिक एवं अन्य उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button