विविध
*बालक पूर्व माध्यमिक शाला देवकर में बच्चों को कराया न्योता भोज*

साजा:- विकासखण्ड साजा के शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला देवकर में मध्यान भोजन संचालक एवं संस्था के कार्यरत प्रधान पाठक व शिक्षकाओं द्वारा बच्चों को संयुक्त रूप से गुरुवार को चांवल, दाल, खीर, पुड़ी, छोले चना, बून्दी के कढ़ी, पापड़, आचार, केला, काजू कतली आदि न्योता भोजन के इस आयोजन पर खिलाया गया। इसमें बच्चों के साथ प्राचार्य भारुनी, महेश साहू, प्रधान पाठक केदारनाथ साहू, शिक्षिका ठाकुर, ताम्रकार, सिन्हा, अग्रवाल, फजल बेग, रामकुमार साहू, राजेश सिन्हा, संकुल समन्वयक, प्रकाश कुंजाम एवं संकुल के स्टॉफ भी न्योता भोज में सम्मिलित हुए।




