*महिला स्व-सहायता समूह ने जिला परिसर में लगाया स्टॉल स्वास्थ्य मंत्री को किया दीया और सजावटी समान भेंट*

बेमेतरा:- छ.ग. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत गौरी माता महिला स्व-सहायता समूह कंतेली द्वारा निर्मित रंग-बिरंगे दीया का विक्रय करने के लिए संयुक्त जिला कार्यालय बेमेतरा परिसर में स्टॉल लगाया गया। इस अवसर पर प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन, वाणिज्यिक कर (जीएसटी) मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने महिला समूह द्वारा लगाये स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान महिला समूह द्वारा स्वास्थ्य मंत्री, कृषि मंत्री और विधायक बेमेतरा को दीया और सजावटी समान भेंट किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा, कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला उपस्थित थे। केबिनेट मंत्री द्वय एवं विधायक बेमेतरा ने स्व-सहायता समूह को दिवाली की बधाई एवं शुभाकामनाएं दी। समूह की अध्यक्ष ने बताया कि उनके समूह में 10 महिलाओं द्वारा सामग्रीयों का निर्माण किया जाता है, जिसमें उनके द्वारा गोबर से दीया, फिनाईल, सजावटी सामान आदि बनाया जाता है इससे उनको आमदनी प्राप्त होती है।




