देश-दुनिया

26 जनवरी को आ रहा ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ, 36 घंटों ठंड तोड़ देगी सारे रिकॉर्ड ,

जबलपुर। उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते शहर में दिन में धूप के बीच हल्के बादल आ रहे है। बर्फीली तेज हवा भी चल रही है। इस वजह से दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई। बादलों के चलते रात के न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस से अधिक बढ़त दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो-तीन दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। जबलपुर संभाग के जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।26 जनवरी तक ये बादल छंट सकते हैं। इसके बाद तेज ठंड का एक और दौर शुरू हो सकता है। आगामी चौबीस घंटे में जिले कडे मौसम शुष्क रहेगा। रात व दिन का तापमान लगभग स्थिर रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तरी कोकण और आसपास के इलाकों में बना हुआ है। यही कारण है कि कई जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

पारा 12 डिग्री पर

धूप के बीच बादलों की आवाजाही बनी रही। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन रात के न्यूनतम तापमान में करीब 5 डिग्री की जोरदार बढ़त हुई । न्यूनतम तापमान सोमवार को 6.8 डिग्री था, जो मंगलवार को 12.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबलपुर संभाग में अभी मौसम शुष्क बना हुआ है। लेकिन हिमालय में बर्फबारी व बारिश के चलते संभाग के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही भी देखी जा रही है। इसकी वजह से जबलपुर संभाग में बारिश हो सकती है

मध्यप्रदेश का मौसम

पिछले एक सप्ताह से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात में कड़ाके की सर्दी का दौर चल रहा है। हालांकि जेट स्ट्रीम का प्रभाव थोड़ा कम हो गया है, इसलिए तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी की संभावना है। दूसरी ओर दूसरी ओर 25 जनवरी और 27 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, ऐसे में अगर यह ताकतवर होता है, तो 26 जनवरी से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादलों की स्थिति बन सकती है, वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी की भी संभावना है। प्रदेश में ज्यादातर जगह न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री है। डिग्री बना हुआ है।

जेट स्ट्रीम का प्रभाव

प्रदेश के उत्तरी हिस्से में मंगलवार को अनेक स्थानों पर कोहरा रहा। दतिया का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री होने से यह सबसे सर्द रहा। वहीं नौगांव में कोल्ड डे की स्थिति रही। जेट स्ट्रीम का प्रभाव कम होने से सर्द हवाओं से भी थोड़ी राहत मिली है। इधर मंगलवार को ग्वालियर स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे केरल के 56 वर्षीय सतीश बाबू की सर्दी के चलते मौत हो गई।

न्यूनतम तापमान

दतिया- 30
शाजापुर- 3.50
शिवपुरी- 4.20
राजगढ़- 50
खजुराहो- 5.60

Sunil Namdeo

Related Articles

Back to top button